क्षेत्र के विकास में उद्योगों की विशेष भूमिका : उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया
-उपायुक्त ने अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा ग्राइडिंग यूनिट परियोजना स्थापित करने को लेकर ग्रामीणों के साथ की जन सुनवाई
-ग्रामीणों ने ग्राइडिंग यूनिट की स्थापना पर दी व्यक्तिगत राय
-परियोजना के संचालन के बाद ग्रामीणों को मिलेगा बड़ी मात्रा में लाभ
BOL PANIPAT, 20 नवम्बर। जिले के गांव नौल्था में अम्बुजा सीमेंट लिमिटेड द्वारा ग्राइडिंग यूनिट परियोजना स्थापित करने को लेकर बुधवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने ग्राइडिंग यूनिट परियोजना की स्थापना को लेकर ग्रामीणों के साथ मंच के माध्यम से जन सुनवाई की व इस परियोजना के संबंध में उनकी राय जानी। इसे पूर्व उपायुक्त ने कहा कि किसी बड़े प्लांट के गांव में लगने से गांव का विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेगे व गांव की तरक्की को चार चांद लगेंगे।
उपायुक्त ने ग्रामीणों की जनसुनवाई करते हुए कहा कि जो समस्याएं वर्तमान में वे इस प्लांट की स्थापना को लेकर देख रहे है व अपनी राय दे रहे है उस पर गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाएगा। प्लांट में आने वाला रॉ मैट्रीयल ट्रकों के माध्यम से न आएं यह राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सुनिश्चित करना होगा। ग्रामीणों ने उपायुक्त के सामने प्रदूषण व तंग सडक़ों का हवाला देते हुए अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखी।
उपायुक्त के समक्ष चार ग्रामीणों ने प्लांट के संदर्भ में अपनी राय रखी जिस पर उपायुक्त से कार्यवाही करने का अनुरोध किया। ग्रामीण रणधीर, रणवीर, दीपक ने जहां अपनी राय प्रशासन के सामने रखी वहीं सरपंच ने इस संदर्भ में ग्रामीणों के साथ बैठक करके अपना विचार प्रशासन के समक्ष रखने की बात कही।
अडानी सैंटर नोर्थ के सीएमओ मुकेश ने बताया कि प्लांट में 80 प्रतिशत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें 15 से 20 प्रतिशत तकनीकि क्षेत्र में पढ़ाई करने वाले होंगे। प्लांट में ड्राइवरों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस परियोजना का क्षेत्र 9.28 हैक्टेयर है। इसमें पर्यावरण प्रबंधन योजना के लिए 55 करोड़ रूपये निर्धारित है। इसमें 400 केएलडी व इसमें 23 एमडब्लयू बिजली की आवश्यकता होगी। इस मौके पर एसडीएम ज्योति मित्तल, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यकारी अभियंता भुपेंद्र, नायब तहसीलदार अस्तित्व परासर, डीआईसी संयुक्त निदेशक क्षितीज कपूर व ग्रामीणों के अलावा संस्थान के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments