Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के विजेता और अन्य प्रतिभागियों का 47वें कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल यूथ फेस्टिवल (करनाल जोन) में शानदार प्रदर्शन करने पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन  

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 22, 2024 Tags: , , , ,

जानदार प्रदर्शन के आधार पर थिएटर और नृत्य विधाओं की ट्राफी हुई एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के नाम

कॉलेज प्रबंधन ने किया प्रत्येक प्रतिभागी कलाकार को सम्मानित और पुरस्कृत       

BOL PANIPAT , 22 अक्टूबर,

       एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के गौरवमयी एवं युवा एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा प्रायोजित 47वें ‘करनाल जोन-यूथ फेस्टिवल’ में कॉलेज के कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने और 11 विधाओं में कमेंडेड, 13 विधाओं में प्रथम कमेंडेड और 8 विधाओं में द्वितीय कमेंडेड का स्थान हासिल करने पर उनका सम्मान और पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया जिसमे प्रबंधकारिणी और प्राचार्य ने स्टाफ सदस्यों के साथ हिस्सा लिया । एसडी पीजी कॉलेज ने न सिर्फ थिएटर और नृत्य विधाओं की ट्राफी पर कब्ज़ा किया बल्कि ओवर-आल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर रनर-अप ट्राफी जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया । कॉलेज प्रधान दिनेश गोयल, कोषाध्यक्ष विशाल गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, डॉ नवीन गोयल और सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी डॉ संगीता गुप्ता ने एक-एक कलाकार की न सिर्फ सराहना की बल्कि उनके हुनर पर फक्र का इज़हार किया । इस अवसर पर प्रो अन्नू आहूजा, प्रो प्रवीन आर खेरडे, डॉ इंदु बाला, डॉ संतोष कुमारी, डॉ राहुल जैन, डॉ दीपा वर्मा, प्रो दीपिका अरोड़ा, प्रो सतीश अरोड़ा, डॉ मोनिका खुराना, प्रो सुषमा दहिया, डॉ जुगमती, प्रो मीतू सैनी, डॉ कविता, प्रो किरण मलिक, प्रो तन्नु मेहता, प्रो मनजीत आदि भी उपस्थित रहे । रिकमेंडेड टीमें अब इंटर-जोनल प्रतियोगिता और रत्नावली में भाग लेंगी । विदित रहे कि इस जोनल युवा महोत्सव (करनाल जोन) में 71 कालेजों के 2000 कलाकारों ने 42 भिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया जिसमें कॉलेज के कलाकारों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा ।

     दिनेश गोयल प्रधान ने कहा कि युवा महोत्सव का हिस्सा बनने मात्र से युवाओं को  अत्यंत लाभ मिलते है फिर पुरस्कार पाना तो अपने आप में एक बड़ी बात है । युवा महोत्सव में कलाकार न सिर्फ अपने कौशल और जुनून का प्रदर्शन करते है बल्कि इससे उनका व्यक्तित्व भी निखर जाता है । कॉलेज को अपने हर एक प्रतिभागी पर गर्व है जिन्होनें युवा महोत्सव में कॉलेज का नाम रोशन किया है ।  

      डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि शानदार प्रदर्शन के आधार पर थिएटर और नृत्य विधाओं की ट्राफी एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के नाम हुई है यह बहुत बड़ी उपलब्धि है क्यूंकि यही विधाएं युवा महोत्सव की जान मानी जाती रही है । युवा महोत्सव में विजेता कलाकारों को अब अपनी प्रतिभा को इंटर-जोनल और रत्नावली में दिखाने का अवसर मिलेगा । युवा महोत्सव युवाओं में आत्मविश्वास पैदा करता है और उन्हें अपनी सांस्कृतिक प्रतिभा और हुनर को दिखाने का अवसर प्रदान करता है ।

      युवा महोत्सव की सभी प्रतियोगिताओं में एसडी पीजी कॉलेज का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

प्रतियोगितारिकमेंडेडप्रथम कमेंडेडद्वितीय कमेंडेड
हरियाणवी लूर डांसएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
कोरियोग्राफी एसडी पीजी कॉलेज पानीपत   
रिचुअल्सएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
संस्कृत नाटकएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
माइम   एसडी पीजी कॉलेज पानीपत   
क्लासिकल डांस (सोलो)  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
फोक सोंग हरियाणवी  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत
लाइट वोकल इंडियन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत 
क्लासिकल वोकल सोलो  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
आन द स्पॉट पेंटिंग एसडी पीजी कॉलेज पानीपत   
रसिया हरियाणवी ग्रुप डांसएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
ग्रुप डांस (जनरल) एसडी पीजी कॉलेज पानीपत   
हरियाणवी या हिंदी नाटकएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
वन एक्ट प्लेएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
ग्रुप सोंग (हरियाणवी)एसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
सोलो डांस हरियाणवी (महिला)(पुरुष) एसडी पीजी कॉलेज पानीपत   एसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
क्लासिकल इंस्ट्रुमेंटल सोलो (परकशन) एसडी पीजी कॉलेज पानीपत   
फोक इंस्ट्रुमेंटल हरियाणवी (सोलो) एसडी पीजी कॉलेज पानीपत 
सांगएसडी पीजी कॉलेज पानीपत    
डिबेट            पक्ष में                विरोध मेंएसडी पीजी कॉलेज पानीपत   एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
कार्टूनिंग  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
कोलाज  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
रंगोलीएसडी पीजी कॉलेज पानीपत   
हरियाणवी ऑर्केस्ट्रा एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल सोलो  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत 
वेस्टर्न वोकल सोलो एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
आन द स्पॉट फोटोग्राफी एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
इंस्टालेशन या बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट एसडी पीजी कॉलेज पानीपत 
ग्रुप डांस (हरियाणवी) एसडी पीजी कॉलेज पानीपत  
वेस्टर्न ग्रुप डांस  एसडी पीजी कॉलेज पानीपत

Comments