Tuesday, October 13, 2026
Newspaper and Magzine


नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन तस्कर की निशानदेही पर सप्लायर को यूपी के कैराना से गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 23, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 23 अक्तूबर 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किये आरोपी को रिमांड पर लेकर उसकी निशानदेही पर मंगलवार को देर शाम यूपी के कैराना से सप्लायर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास निवासी मोहल्ला आल कलां कैराना शामली यूपी के रूप में हुई।

एंटी नाराकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विकास ने 20 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन आरोपी चिराग को कम कीमत पर बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी विकास ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन यूपी के शामली निवासी एक युवक से कम कीमत पर खरीदकर लाया था।
दोनों आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी विकास को गहनता से पूछताछ करने के लिए 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया और आरोपी चिराग को रिमाड अवधी पूरी होने पर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

एएसआई नरेंद्र ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बीते रविवार को जाटल रोड पर साई मंदिर के पास नाकाबंदी कर आरोपी चिराग निवासी अर्जुन नगर हाल मुखिजा कॉलोनी को 15 बुप्रेनॉफिन लिजेसिक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन सहित गिरफ्तार किया था।
आरोपी चिराग ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि वह स्वयं नशे के इंजेक्शन लगाने का आदी है। अपनी नशे की पूर्ति करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की के लिए आरोपी के कुछ दिन पहले 20 नशीले प्रतिबंधित इंजेक्शन विकास निवासी कैराना शामली से कम कीमत पर खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। जिनमें से 5 इंजेक्शन आरोपी ने खुद को लगा लिए और बाकी इंजेक्शन को बेचने के लिए रविवार को ग्राहक की फिराक में एक्टिवा पर सवार होकर जाटल रोड पर साई मंदिर के पास आया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई नरेंद्र ने बताया कि थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर नशा सप्लायर को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी चिराग को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया था।

Comments