Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


इतिहास में शुमार हो गई पानीपत की मैराथन: उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 27, 2024 Tags: , , , , ,

-मैराथन का सफल आयोजन युवाओं के लिए खेल गया चेतना के द्वार
-प्रशासन ने सभी संस्थाओं को सफल आयोजन के लिए दी बधाई
-स्कूल कॉलेजों के स्टाल पर लोगों ने डीजी के आगे पाया भंगड़ा

BOL PANIPAT, 27 अक्टूबर। ऐतिहासिक नगरी पानीपत के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में बेहतर था। पूरे शहर में एक ही नाम की गुंज सुनाई दे रही थी। वो नाम था एक दौड़ जीत के नाम यानि की मैराथन। इस मैराथन में अन्य प्रांतों के धावकों ने भी भाग लिया। प्रशासन व सामाजिक , धार्मिक संस्थाओं की और से आगंतुकों को अच्छी सौगाते व्यंजनों के रूप में दी गई। लोगों ने रस गुलले, जुस, कढी चावल, आलु पूरी, बिस्केट , फल- फ्रुट का आन्नंद लिया। स्थानीय बैंकों , स्कूलों, कॉलेजो व विभिन्न संगठनों की भी इस सफल आयोजन में अहम योगदान रहा। उपायुञ्चत डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इस सफल आयोजन के लिए सभी संगठनों , प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी व उनका आभार प्रकट किया।
उपायुक्त ने बताया की इस प्रकार के आयोजन लोगों में चेतना को जागरूक करने का कार्य करते हैं व समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। इस प्रकार के आयोजन से खास तौर पर युवाओं को एक नया मार्ग मिलता है जो उनके जीवन का मार्ग दर्शन करता है। इस आयोजन को सफल बनाने में समय तो जरूर लगा लेने लोगों के सहयोग से यह मैराथन कार्यक्रम जैसा सोचा था उससे भी ज्यादा बेहतरीन साबित हुआ। उपायुञ्चत ने बताया की लोगों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह सेवरे ही दिखाई पडऩे लगा था जो कार्यक्रम के सम्पन्न होने तक महसुस किया गया।
मैराथन के नोडल अधिकार डॉ. पंकज ने बताया कि इस सफल आयोजन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा वे सभी संस्थाएं बधाई की पात्र है जिन्होंने अल्प समय में इस कार्यक्रम में पूरा सहयोग प्रदान किया व इस यादगार व स्मरणीय कार्यक्रम की श्रेणी में शुमार किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल हुए धावकों को भी विजेता बनने पर बधाई दी।
निगम के कमीशनर जयेंद्र छिल्लर, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, अमित कुमार, ज्योति मिîाल, एमडी शुगर मिल व जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल, सीटीएम टीनू पोसवाल ने बताया कि जिन अधिकारियों को जो जिम्मदारी सौंपी गई थी सभी ने आनंद पूर्वक उसका निर्वहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जज्बे की आवश्यकता होती है वह सभी संस्थाओं में उनकी कार्य शैली में दिखाई दिया। शहर के लोगों ने इस भव्य आयोजन का पूरा लाभ लिया व यह कार्यक्रम पानीपत नगरी में एक अमिट छाप छोडऩे में सफल रहा।
कार्यक्रम में राहगिरी के संयोजक एडवोकेट संदीप जिंदल की मुख्यमंत्री नायब सिंह और उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ-साथ सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने खुले मन से प्रशंसा की। संदीप जिंदल ने इसके लिए प्रशासन का आभार प्रकट किया। विदित रहे हैं कि संदीप जिंदल व उनकी टीम ने प्रशासन के मार्ग दर्शन में कार्य करके इसे मैराथन दौड़ को सफल बनाया। मैराथन में उन सामाजिक व धार्मिक संगठनों का भी योगदान रहा जिन्होंने इस कार्यक्रम में आगंतुकों के लिए अच्छे व्यंजन तैयार किये।
फैला उजियारा फाउंडेशन की अध्यक्षा कुमारी रंजिता कौशिक ने बताया कि उन्होंने धावकों के लिए प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन किया। स्टॉल लगा कर आगंतुकों को कुछ रोजमर्रा के व्यंजन वितरित किये। फल अजियारा के स्टाल पर पेड़ लगाने , नशे से दूर रहने व पानी बचाने का संदेश पोस्टरों के माध्यम से देने का प्रयास किया जा रहा था। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने भी स्टाल पर मौजूद संस्था के सदस्यों व खिलाडिय़ों को अभिनंदन स्वीकार किया। फलाईग क्लब ट्रस्ट के स्टाल पर पेडों को लगाने के फायदों पर जोर दिया गया था। ट्रस्ट द्वारा लगाये गये बैनर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का संदेश दे रहे थे। फ्लाईंग क्लब द्वारा एक डोर से 6 पतंगे उड़ाई गई जिसमें एक पतंग मुख्यमंत्री ने भी उड़ाई। पानीपत डायर एसोशिसन ने भीे फूलों की वर्षा से मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जन सेवा समिति के सदस्य भी पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करते नजऱ आये। संस्था के प्रधान सुरजीत, उपाध्यक्ष गौरव गांधी व शिवेदं्र शर्मा ने बताया कि जितना ज्यादा हम पेड़ लगायेंगे उतना ज्यादा पर्यावरण संरक्षण होगा मानव का जीवन बचाने के लिए पेड़ लगाने जरूरी हैं। उन्होनें पोस्टर के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आम जन से भी अनुरोध किया।
कार्यक्रम में कलाकारों की बेहतरीन प्रस्तुती भी आगंतुकों का मनोरजन करने में कामयाब रही। स्टेट पर मेरा चुंदड़ मगादे हो की प्रस्तुति तालियां बटोरने में सफल रही। अटल भू-जल के स्टाल पर भी काफी भीड़ नजऱ आई। लोग विभिन्न स्टालों पर सरकारी योजनाओं की जानकारी लेते हुए भी नजर आये। राह गिरी के इरफान ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ढेड किवंटल ताजे फूलों की वर्षा करके मुख्यमंत्री का अभिनन्ंदन किया गया।
मैराथन में पहुंचे जिला अध्यक्ष दुष्यंत भटट्ï, रोशन लाल, रविंद्र भाटिया व पार्षद सुरेंद्र आर्य ने बताया कि यह सफल आयोजन पानीपत ही नहीं अन्य जिलों को भी नया कुछ करने का संदेश देकर गया है। इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने सभी धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं व पुलिस प्रशासन का आभार प्रकट किया।
मैराथन में दौडऩे वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा को सामना ना करना पड़े इसको लेकर पुलिस की गाडिय़ां धावकों के आगे-आगे दौड़ती नजर आई। जब मुख्यमंत्री गाड़ी में बैठ कर स्टॉलों का अवलोकन कर रहे थे वो नजारा भी स्मरणीय था। जगह- जगह बैंड बाजे के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया जा रहा था। स्कूलों द्वारा लगाये गये स्टालों पर डीजी की धुन पर राम क कीर्तन की धुन वातावरण को और आकृषक कर रही थी। लोग मस्ती के साथ धुनों पर भंगड़ा वा नृत्य करते हुए नजऱ आये। मैराथन में भाग लेने पहुंचे लोगों का धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं ने पूरा सम्मान किया व उन्हें अच्छे व्यंजन प्रस्तुत किया। रविवार को सम्पन्न हुआ यह कार्यक्रम एक ऐसे नये अध्याय को जोडऩे में सफल रहा जिसमें यह कहना गलत नहीं होगा की पानीपत की धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की महमानवाजी का कोई सानी नही है।

Comments