Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 5, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 5 नवम्बर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के कार्यक्रम के तहत 9 नवम्बर को एकीकृत मतदाता सूची का ड्राफट प्रकाशित किया जाएगा जिसके तहत 9 नवम्बर से 8 दिसम्बर तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 19 नवम्बर शनिवार, 20 नवम्बर रविवार, 3 दिसम्बर शनिवार और 4 दिसम्बर रविवार को वोट बनवाने के लिए विशेष तिथियां अवकाश के दिन घोषित की गई हैं। दावें और आपत्तियों को निरस्त करने की तिथि 26 दिसम्बर रखी गई है। 5 जनवरी 2023 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।

Comments