Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


12 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 3, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 नवम्बर 2024, एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने 12 ग्राम स्मैक सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अफजाल निवासी राणा माजरा के रूप में हुई।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की एक टीम शनिवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गढ़ी बेसिक गांव के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की राणा माजरा गांव निवासी अफजाल नशा तस्करी का अवैध धंधा करता है। अफजाल कुछ ही देर में गांव के कब्रिस्तान के पास नशीला पदार्थ बेचने के लिए आएगा।
पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर मौके पर दबिश दी तो कब्रिस्तान के नजदीक बंधा के पास खड़ा एक युवक पुलिस टीम को आते देखकर गांव की तरफ तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान अफजाल पुत्र नवाज निवासी राणा माजरा के रूप में बताई।
नियमानुसार पुलिस टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अनुभव पूनिया की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसके पहने हुए कुर्ते की जेब से स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक का वजन करने पर 12 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अफजाल ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की अपनी लत पूरी करने व शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में आरोपी ने उक्त स्मैक कुछ दिन पहले यूपी के कैराना में मिले एक अज्ञात युवक से कम कीमत पर खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।
आरोपी अफजाल के खिलाफ थाना सनौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर रविवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments