डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित स्काउट गाइड सप्ताह की महासभा. जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मुख्यातिथि रहे
BOL PANIPAT : स्काउट्स एंड गाइड्स के राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देशानुसार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित स्काउट गाइड सप्ताह की महासभा में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा मुख्यातिथि रहे। विद्यार्थियों के अंतर्मन में स्वस्थ जीवन शैली, स्वास्थ्य और कल्याण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए स्काउट गाइड सप्ताह के तीसरे दिन ‘स्वस्थ मन, स्वस्थ शरीर’ विषय पर एक विशेष महासभा का आयोजन किया गया। गायत्री मंत्र के बाद स्काउट एवं गाइड प्रार्थना का पाठ किया गया एवं प्रतिज्ञा ली गयी। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने मुख्यतिथि राकेश बूरा एवं अन्य अतिथिगण जिनमें जिला आयोजन आयुक्त मीना कंबोज (मार्गदर्शिका) जिला आयोजन आयुक्त मोनिका (बुलबुल) जिला आयोजन आयुक्त हरिओम (शावक) को पुष्पगुच्छ भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी ने पूरे दिल से अपनी स्वैच्छिक सेवा की पेशकश की। स्काउट एंड गाइड की 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, व्यायाम, योग और ध्यान आदि कई गतिविधियाँ आयोजित की गईं और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस आयोजन में लगभग 200 छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और लाभान्वित हुए। राकेश बूरा ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास हेतु इस प्रकार की गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इन गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य अपनेपन की भावना को बढ़ावा देना और अधिक-से-अधिक युवाओं को जागरूक गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है। ताकि हमारी युवा पीढ़ी संस्कारवान बनकर समाज एवं देश के विकास में अपना सहयोग दे सके।

Comments