Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


आई. बी. महाविद्यालय में इन्टर-जोनल युवा महोत्सव की तैयारियों को लेकर प्रेस वार्ता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. महाविद्यालय में 12, 13 और 14 नवंबर को आयोजित होने वाले इन्टर-जोनल युवा महोत्सव के संबंध में आज एक प्रैस-वार्ता का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने इस अवसर पर विस्तार से कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस महोत्सव में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे।

डॉ. अजय गर्ग ने बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के पाँच zones की प्रथम और द्वितीय विजेता teams भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
इस अवसर पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से युवा और सांस्कृतिक विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक परिषद के अध्यक्ष एवं आर्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता, एसडी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, दयाल सिंह कॉलेज करनाल की प्राचार्या डॉ. आशिमा और पानीपत के मीडिया जगत के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।
प्रो. विवेक चावला ने विश्वास व्यक्त किया कि महाविद्यालय इस दायित्व का निर्वहन बेहतरीन ढंग से करेगा।

Comments