Wednesday, June 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला की विभिन्न मंंडियों में 5 नवम्बर तक कुल 227793.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 6 नवम्बर। उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला की विभिन्न मंंडियों में 5 नवम्बर तक कुल 227793.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई इसमें से 24605.6 मीट्रिक टन धान ग्रेड-ए तथा 1509 किस्म की 142286.0 मीट्रिक टन धान, सरबती शून्य मीट्रिक टन, बासमति/1121 धान 52253 मीट्रिक टन व मुच्छल/डीबी 8649 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। उन्होंने बताया कि बाबरपुर मंडी में कुल 16940.5 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5808.5 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 906 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 10049 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 177 मीट्रिक टन धान की आवक की गई। इसी प्रकार बापौली मंडी में कुल 11083.4 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 572.4 मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 5275 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 542 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 4694 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। इसराना मंडी में कुल 10375.4 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3184.4 मीट्रिक टन और 1509 किस्म की 3654 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 3263 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 274 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
इसी प्रकार मडलौडा मंडी में कुल 38701.6 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 6399.6  मीट्रिक टन, सरबती शून्य मीट्रिक टन धान, बासमती/1121 धान 13107 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 14287  मीट्रिक टन धान व मुच्छल/डीबी 4908 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। पानीपत मंडी में कुल 44610.7 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें ग्रेड-ए 5174.7 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 8490 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 1864 मीट्रिक टन धान तथा 1509 किस्म की 29082 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है। समालखा मंडी में कुल 106082 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए 3466 मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान 21212 मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की 80520 मीट्रिक टन, मुच्छल/डीबी 884 मीट्रिक टन धान की आवक हुई र्है। इसी प्रकार सनौली मंडी में कुल शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें  ग्रेड-ए शून्य मीट्रिक टन, कोमन शून्य मीट्रिक टन, बासमती/1121 धान शून्य मीट्रिक टन तथा 1509 किस्म की शून्य मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।
उपायुक्त ने बताया कि जिला की मंडियों में 224532.3 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 202698 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4788.90 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है, एचडब्लयूसी द्वारा 9713.5 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बाबरपुर मंडी में 16552 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 11132 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 4346.9 मीट्रिक टन धान और एचडब्ल्यूसी द्वारा 1073.1 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। बापौली मंडी में 11051.1 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 10511 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 540.1 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य धान की खरीद की गई। इसराना मंडी में 10085.8 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 7191 मीट्रिक टन तथा हैफेड द्वारा 2894.8 मीट्रिक टन धान की गई। मडलौडा मंडी में 37918 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 31812 मीट्रिक टन धान एवं हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया तथा एचडब्लयूसी द्वारा 6106 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।
इसी प्रकार पानीपत मंडी में 43175.4 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 39436 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया, हैफेड द्वारा 1205 मीट्रिक टन धान, एचडब्लयूसी द्वारा 2534.4 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। समालखा मंडी में 105750 मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा 102616 मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा 3134 मीट्रिक टन, एचडब्ल्यूसी द्वारा शून्य मीट्रिक धान की खरीद की गई। सनौली मंडी में शून्य मीट्रिक टन धान में से मिलर्स तथा डीलरों द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान खरीद किया गया और हैफेड द्वारा शून्य मीट्रिक टन धान की खरीद की गई।

Comments