Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए हरेडा ने: एडीसी डा. पंकज यादव

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 15, 2024 Tags: , , , , ,

-वैकल्पिक ऊर्जा को अपनाने वाले संस्थान कर सकते हैं 26 नवंबर तक आवेदन

    BOL PANIPAT , 15 नवंबर। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा एजेंसी द्वारा हर साल वैकल्पिक ऊर्जा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिए जाते हैं। इस योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओं से 26 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
    एडीसी डाक्टर पंकज यादव ने बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित औद्योगिक, वाणिज्यिक, राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों को ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में श्रेष्ठ उपाय करने, तकनीक अपनाने, ऊर्जा दक्षता हासिल करने के फलस्वरूप राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों से अलंकृत किया जाता है। इसके अलावा इनोवेशन, नई प्रौद्योगिकियां, अनुसंधान एवं विकास परियोजनाएं, ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। इन पुरस्कारों में नकद राशि, स्मृति चिन्ह तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।
    उन्होंने बताया कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा एवं हरेडा द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार प्रदान करने के लिए पात्र उपभोक्ताओं से 26 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के दिशा-निर्देश हरेडा की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडॉटहरेड़ाडॉटजीओवीडॉटइन पर देखे जा सकते हैं। इस बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

    Comments