डीटीपी विभाग का टीडीआई कंपनी को ग्रीन बेल्ट ,पार्क, यूड़ीलैंड और सड़क की रजिस्ट्री कैंसिल न करवाने के लिए जारी किया दूसरा नोटिस.
शिकायतकर्ता ने कहा सैकड़ो करोड़ के घोटाले को दबाने का किया जा रहा है प्रयास 26 नवंबर को चंडीगढ़ मुख्यालय पर करेंगे प्रदर्शन
BOL PANIPAT : ( 16 नवंबर ) जिला योजनाकार पानीपत ने सैक्सन 10 हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट एरिया एक्ट 1975 के तहत टीडीआई कंपनी महेश फॉर्म को दूसरा नोटिस जारी कर टीडीआई के अंदर पार्क, ग्रीन बेल्ट ,सड़क और यूडीलैंड की फर्जी तरीके से की गई रजिस्ट्री को रद्द करने के लिए दूसरा नोटिस जारी कर कंपनी को 7 दिन में अपना पक्ष रखने की बात कही इससे पहले 22 अक्टूबर को भी जिला योजनाकार द्वारा नोटिस जारी किया गया था जिसमें कंपनी द्वारा कहा गया कि यह रजिस्ट्रियां अमन मेहरा व गौरव अरोड़ा द्वारा की गई है जिस पर जिला योजनाकार द्वारा दिए गए जवाब को गुमराह करने वाला बताया गया और अब 7 दिन के अंदर इसमें जवाब दाखिल करने के आदेश दिए हैं
इस मामले में शिकायतकर्ता जोगेंद्र स्वामी ने कहा कि जिला योजनाकार केवल टीडीआई मालिक इस भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारियों और भूमाफिया को बचाने का कार्य कर रहा है उन्होंने कहा की रजिस्ट्री रद्द करवाने से क्या यह भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा टीडीआई मालिक और उसके मैनेजरों द्वारा सरकारी जमीन का अलॉटमेंट लेटर जारी किया कन्वेंस डीड करवा कर सैकड़ो करोड़ का घोटाला किया नगर निगम अधिकारी जिन्होंने भ्रष्टाचार की सभी हदें पार करके सरकारी जमीन की प्रॉपर्टी आईडी बनाई तहसीलदार द्वारा टीडीआई मालिक, भूमाफिया को फायदा पहुंचाने के लिए फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करके इस भ्रष्टाचार पर मोहर लगाई यहां तक की स्टांप ड्यूटी में भी लाखों रुपए की चोरी की गई डीटीपी विभाग द्वारा सबसे पहले इस भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज करवाना चाहिए था पार्क, ग्रीन बेल्ट , सड़क और यूडीलैंड मे बने अवैध निर्माणों पर कोई नोटिस चस्पा नहीं किया इस घोटाले की जांच के लिए कोई कमेटी गठित नहीं की गई यह सब जिला योजनाकार विभाग की टीडीआई मालिक, अधिकारियों और भूमाफियाओं को बचाने का ही कार्य किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार में भाजपा के एक पार्षद और धनाढ्य लोगों के जुड़े होने के कारण मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अब 26 नवंबर को चंडीगढ़ मुख्यालय पर इस सारे भ्रष्टाचार की पोल खोलेंगे उसके बाद भी अगर इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया तो वह हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे

Comments