भगत सिंह फाउंडेशन ने किया महिला युवा प्रेरणा समारोह का आयोजन
BOL PANIPAT : भगत सिंह फाउंडेशन ने विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में एक महिला युवा प्रेरणा समारोह का आयोजन स्काईलार्क के मल्टीपरपज हॉल में किया जिसकी मेजबानी संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान ने की जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेश की अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने शिरकत की और अतिथियों के रूप में, अंतरराष्ट्रीय रेसलर अंशुल मलिक, प्रोफेसर डॉ संतोष तृप्ता तथा डॉक्टर दीप्ति दुआ सलूजा, डां. पूजा पहुंचे।
इस समारोह में अपने अपने क्षेत्र में अपने कार्य में एक सम्मानजनक पहचान पाने वाली सभी अतिथियों ने अपने अपने अनुभव सांझा किए इस उपलक्ष में भगत सिंह फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू कादियान ने सर्व प्रथम महिला शक्ति और सभी गणमान्य व्यक्तियों को इस महिला युवा प्रेरणा समारोह में पहुंचने पर हार्दिक स्वागत बहुत धन्यवाद करती हूं।
उन्होंने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा – वैसे तो आपकी यह भगत सिंह फाउंडेशन संस्था महिला सशक्तिकरण सहित कई विषयों को लेकर काम करती है लेकिन आज विश्व महिला दिवस है इसलिए मैं चाहूंगी कि आज केवल महिलाओं के विषय पर ही बात हो वैसे तो महिलाओं ने अपने संघर्ष संकल्प के साथ एक सम्मानजनक स्थान समाज में प्राप्त कर लिया है इसके कुछ साक्षात हस्ताक्षर हमारे मंच पर और हमारे सामने विराजमान है आज महिलाएं हर क्षेत्र में चाहे वह खेल हो शिक्षा हो राजनीति हो व्यापार हो स्वस्थ रहो हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी सेवाएं दे रही है और यदि मैं सच कहूं तो इसमें कुछ अपवाद को छोड़कर पुरुषों का या समाज का भी एक बहुत बड़ा योगदान रहा,
जब एक पिता ने अपनी बेटी को भाई ने अपनी बहन को पति ने अपनी पत्नी को आदि लोगों ने अवसर प्रदान की है तभी हम आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं लेकिन इसके साथ साथ अब भी कुछ विषय और अब भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिलाओं के लिए काम करने की आवश्यकता है इसमें से एक मुख्य क्षेत्र है स्वास्थ्य का क्षेत्र स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में महिलाओं को पुरुषों से ज्यादा परेशानियां सहन करनी पड़ती है यदि आंकड़ों की बात करें तो मानसिक तनाव और कैंसर जैसे रोगों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से कहीं ज्यादा हो रही है और हम चाहते हैं कि इस क्षेत्र में कुछ और बेहतर करने की आवश्यकता है इसके लिए हम मानसिक स्वास्थ्य और महिला स्वास्थ्य को लेकर विशेष प्रोग्रामों के आयोजन के बारे में विचार कर रहे हैं जो हम सब के प्रयासों से संभव होगा हम चाहते हैं कि हर महिला चाहे वह लड़की हो किसी भी उम्र की हो पड़ी हो या अनपढ़ हो कम से कम उसे अपने प्राथमिक स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां होनी चाहिए और यह सब करने के लिए हमें आप सब के सहयोग समर्थन और आशीर्वाद की आवश्यकता रहेगी और उम्मीद है हमें हमेशा की तरह आपका समर्थन और आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिलता रहेगा।
वही मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची कुमारी शैलजा जी ने अपने राजनीति के अनुभव सांझा करते हुए महिलाओं को राजनीति में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी दिखाने के लिए प्रेरित किया और कहा की यदि हम और हमारे बीच से कोई महिला ही एक महिला की समस्या को बेहतर तरीके से समझ सकती है और यदि हमारे बीच से ही कोई राजनीति में सक्रिय रहे या सरकारों में शामिल हो तो वह अपनी बात को बखूबी आगे तक पहुंचा सकता है जिसको मैं भी सदा करती आई हूं और बखूबी करने के लिए प्रयासरत भी रहती हूं वही अंशुल मलिक से हमने ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप के अनुभव सीखने चाहिए तो कवित्री कहानीकार और प्रोफेसर डॉक्टर संतोष तृप्ता ने महिलाओं को लेखन के क्षेत्र में और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तो वही डॉक्टर दीप्ति दुआ ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और अपने साथ-साथ अपने पूरे परिवार को स्वस्थ रखने के लिए जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात सभी अतिथियों को सम्मानित किया गया और रेनू कादियान ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया। इस उपलक्ष में प्रधान रेनू कादियान सहित, प्रदेश सचिव पवन धनौरी, जिला अध्यक्ष – फौजी संदीप बुड़शाम, महिला सचिव ममता सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

Comments