Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


भारत की प्राचीन विद्या जादू को प्रोसहित करने हेतु सरकार को करेंगे निवेदन : गजेंद्र सलूजा

By LALIT SHARMA , in Politics , at November 16, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 नवंबर, जादू कला भारत की प्राचीन विद्या है। आज के तकनीकी युग ये लुप्त होती जा रही है।इसके संरक्षण तथा प्रोत्साहन के लिए सरकार से बात चित करेंगे ।ये शब्द केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने सर्कस ग्राउंड में जादूगर शिव कुमार के पहले शो का उद्घाटन करने के बाद जादूगर शिव कुमार द्वारा रखी गई मांग के जवाब में कहे।
गजेन्द्र सलूजा ने कहा भाजपा सरकारें विकास के साथ साथ विरासत का भी संवर्धन करतीं है।इस विद्या का भी संवर्धन की दिशा में काम किया जायेगा।
गजेन्द्र सलूजा ने रिबन काटकर शो का उद्घाटन किया। जादूगर शिव कुमार ने गजेंद्र सलूजा की पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
जादूगर शिव कुमार ने मांग की थी कि सरकार जादू की विधा को बचाने में अपना योगदान दे। जादूगर शिव कुमार ने बताया कि लगातार एक महीना ये जादू का कार्यक्रम चलेगा। जिसमें हर दो शो तथा शनिवार रविवार को तीन शो दिखाए जाएंगे
इस अवसर प्रसिद्ध समाज सेवा कमल गंभीर,डा राजबीर आर्य, ईश कुमार राणा, विशाल गोस्वामी , प्रीती गुप्ता तथा पंडित पंकज शर्मा मुख्य रूप से मौजद रहे ।

Comments