नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज में जागरूकता का दिया संदेश।
BOL PANIPAT : आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल के सभागार में आज अंतर सदन नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें चारों सदनों के प्रतिभागियों ने अपने-अपने नाटक के माध्यम से समाज में जागरूकता लाने का प्रयास किया।। इस अवसर पर दयानंद, टैगोर ,विवेकानंद एवं नेहरू इन चारों सदनों में सामाजिक विषयों पर आधारित जैसे मोबाइल एडिक्शन ,एसिड अटैक ,ह्यूमैनिटी और साइबर क्राइम जैसे ज्वलंत विषयों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दर्शा कर सभी को इन्हीं के दुरुपयोग के बारे में अवगत कराया । आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दिन प्रतिदिन होने वाले इस तरह के अपराध रोकने के उपाय तथा समाज में रहते हुए सामाजिकता की भावना को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की अध्यापिका सोनिका के द्वारा किया गया। आराध्या के कुशल मंच संचालन की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की।
निर्णायक मंडल की भूमिका विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी अरोड़ा एवं उप प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता ने निभाई। मंच के माध्यम से परिणाम की जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रथम स्थान पर नेहरू सदन , द्वितीय स्थान पर टैगोर सदन तथा तृतीय स्थान पर विवेकानंद सदन रहा। बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि समाज और लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक एक सशक्त माध्यम है इससे हम सरलता और प्रभावी तरीके से अपनी बात को दूसरों तक पहुंचा सकते हैं।

Comments