विद्यार्थियों के लिए प्ले डो मोल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई
BOL PANIPAT :जी.टी रोड स्थित आई.बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीबीए एवं बीकॉम द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्ले डो मोल्डिंग प्रतियोगिता करवाई गई । इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और चिकनी मिट्टी से बहुत ही मनमोहक एवं आवश्यक वस्तुएं बनाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा कि पुराने समय में मिट्टी के बर्तनों में खाना पकाया और परोसा जाता था क्योंकि इससे शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं पर अब यह परंपरा कहीं खो गई है। इसी का महत्व समझाने के लिए विद्यार्थियों को यह मिट्टी से सामान एवं बर्तन बनाने की प्रतियोगिता करवाई गई। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई के अतिरिक्त अलग-अलग रचनात्मक गतिविधियां कराने से विद्यार्थियों का मनोबल तो बढ़ता ही है और इसके साथ उनकी छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है । हमारा महाविद्यालय निरंतर इसी प्रयास में रहता है कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ सैद्धांतिक ज्ञान भी प्राप्त हो।
इस अवसर पर वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा जी ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहे हैं चाहे वह पढ़ाई हो , कक्षा की गतिविधियां हो या कोई भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता हो। उन्होंने यह भी कहा कि चिकनी मिट्टी से वस्तुएं बनाना बहुत ही मुश्किल कार्य है पर हमारे विद्यार्थियों ने इसे भी आसान बना दिया ।
इस प्रतियोगिता का संचालन प्रो. निशा एवं प्रो. मनीत कौर ने किया। इस प्रतियोगिता में रिशु (बीबीए तृतीय वर्ष ) ने प्रथम स्थान, मानसी (बीबीए द्वितीय वर्ष)एवं राहुल (बीकॉम द्वितीय ) ने द्वितीय स्थान, प्रीति (बीबीए द्वितीय वर्ष) एवं शिवानी (बी.कॉम द्वितीय बर्ष) ने तृतीय स्थान एवं प्रिंस (बीकॉम द्वितीय वर्ष) ने सांत्वना स्थान ग्रहण किया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments