Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


हर बच्चे का सपना बड़ा होना चाहिए: राजीव परुथी

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at November 20, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : दिनांक 19-11-2024 मंगलवार को एस डी वी एम सिटी स्कूल के प्रांगण में नौवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक लेक्चर का आयोजन करवाया गया यह लेक्चर पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी ने संबोधित किया इस मौके पर राजीव परुथी ने स्कूल की मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल शिवानी का तहे दिल से धन्यवाद किया राजीव परुथी ने बच्चों को लेक्चर के माध्यम से काफी मुद्दों पर प्रकाश डाला जैसे अंग्रेजी भाषा के महत्व एवं मोबाइल फोन का ज्यादा इस्तेमाल न करना, एवं जोश जुनून के साथ रहना, अपने टीचर एवं माता-पिता का सम्मान करना, मंच का डर दूर करना ,अपने अंदर आत्मविश्वास के साथ टैलेंट पैदा करना, समय की कदर करना एवं हमेशा जोश एवं जुनून के साथ कार्य करते रहना और अपनी पढ़ाई से प्यार करना जैसे मुद्दों पर जमकर चर्चा की एवं मोटिवेशनल लेक्चर के माध्यम से इन सभी मुद्दों पर प्रकाश डाला

राजीव परुथी ने बच्चों को जनरल नॉलेज अपडेट रखने को कहा राजीव के अनुसार हर बच्चे को मोटिवेशन की जरूरत है हर बच्चे का सपना बड़ा होना चाहिए माता-पिता को अपनी सोच में बदलाव लाना चाहिए आज के दौर के साथ चलना चाहिए आज के बच्चे वह बच्चे नहीं रहे जो पहले थे राजीव परुथी ने कहा यदि माता-पिता अपनी सोच में बदलाव नहीं करेंगे तो बच्चों की विचारधारा उनसे नहीं मिलेगी राजीव परुथी ने कहा एसडीवीएम सिटी स्कूल पानीपत का एकमात्र ऐसा स्कूल है जहां पर डिसिप्लिन नंबर वन है राजीव ने कहा यह लेक्चर 300 बच्चों का था 300 बच्चों में से एक भी बच्चा ऐसा नहीं था जो ध्यान से ना सुन रहा हो सभी के अंदर जिज्ञासा बहुत भरपूर थी राजीव परुथी ने इसका श्रेय स्कूल की मैनेजमेंट एवं प्रिंसिपल और शिक्षकों को दिया इस मौके पर प्रिंसिपल शिवानी जी एवं रितु विज,पलक, अंजलि, नीरू, इशा, शक्ति, राहुल, सुरभि, मोहित,सीमा, विधि, शिवांशी, अंजलि तागरा आदि मौजूद रहे

Comments