स्वामी विवेकानंद जयंती पर उनके उच्च विचारों एवं आदर्शों पर चलने का दिया संदेश.
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका में क्रीड़ा भारती, पानीपत के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेड़ा भारती के जिला सचिव संदीप सरकार और निशानेबाज रवि राणा रहे ।इस अवसर पर ओवरऑल कोऑर्डिनेटर डॉ. पूनम के निर्देशन में छात्र, छात्राओं और शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार किया। तत्पश्चात विद्यालय की प्रधानाचार्या ऋतु सिंहने बच्चों को विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि स्वामी विवेकानंद जी ने अपने प्रभावशाली नेतृत्व से भारत को दुनिया में एक अलग पहचान दी। इसलिए उनकी जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को उनके बताए नियमों के आदर्शों पर चलकर अपने लक्ष्य प्राप्ति का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने बताया कि बच्चों को अनुशासित रहकर और एकाग्रचित्त से अध्ययन करना चाहिए तभी वह जीवन में सफल हो सकते हैं।

Comments