जी.डी. गोयंका ने मनाया इंटरनेशनल दिव्यांग दिवस
BOL PANIPAT : जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में दिव्या स्पेशल स्कूल के शिक्षकों व छात्रों ने दौरा किया । उनकी अगवानी तिलक लगाकर, पुष्पमाला पहनाकर, मधुर गीत द्वारा की गई और वे सभी कक्षाओं के छात्रों से भी मिले । उन्होंने झूले झूले, पिलो पासिंग, फुटबॉल, रस्साकशी आदि खेल खेले, गाने गए और साथ मिलकर नृत्य किया, खाना खाया । छात्रों ने परस्पर पर जाना कि सभी में कोई ना कोई कौशल विशेषता निहित होती है । दोनों स्कूल के छात्र परस्पर मिलकर बड़े खुश नजर आए ।
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों के कौशलों की सराहना करते हुए उन्हें जीवन में कुशलता हासिल करने को कहा । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने दिव्यांग बच्चों के साथ वार्तालाप की, उनके साथ गाना गया व उनके सफल जीवन की कामना की । वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, शिक्षकवर्ग सभी ने परस्पर छात्रों के मिलने की सराहना की ।

Comments