Tuesday, September 1, 2026
Newspaper and Magzine


अधिकारी जल शक्ति अभियान 2024 से जुड़े वीडियो व फोटो अपडेट कर अपलोड करें

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 4, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT, 4 दिसम्बर। जिला सचिवालय सभागार में उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया के निर्देश पर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी ने विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ जल शक्ति अभियान 2024 की जीओ मैपिंग, वाटर बॉडी व रेन वाटर हारवेस्टिंग स्ट्रक्चर को लेकर बैठक की।
    उन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान की जो उपलब्धियां है उन्हें विभाग के जल संचय सब पॉर्टल पर वीडियो व फोटो के साथ अपडेट करके उन्हें अपलोड करें। उन्होंने इस कार्य में तीव्रता लाने का भी अधिकारियों से आग्रह किया।  
    इस मौके पर नगर निगम, जिला विकास एवं पंचायत कार्यालय, जिला वन अधिकारी, जिला बागवानी विभाग, कृृषि विभाग, पीडब्लयूडी, एचएसवीपी के अलावा कई अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments