Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक व मोबाइल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार चोरी की 2 बाइक व 7 मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 6, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 दिसम्बर 2024, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने बाइक व मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर चोर को सेक्टर 11/12 में गंदा नाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी की 2 बाइक व 7 मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी की पहचान हिमांशु निवासी बलजीत नगर के रूप में हुई।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सेक्टर 11/12 में गंदा नाला के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने उक्त बाइक 8 सितम्बर को बरसत रोड पर एक ढाबे के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में ऋषभ पुत्र प्रदीप निवासी किशनपुरा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य स्पलेंडर बाइक 24 नवम्बर को शिवनगर में टीवीएस वाली गली में एक फैक्टरी के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चोरीशुदा उक्त बाइक सेक्टर 29 में गंदा नाला के पास झाड़ियों में छुपाकर खड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त बाइक बरामद की। इसके अतिरिक्त आरोपी के कब्जे से चोरी के 7 मोबाइल फोन बरामद हुए।

इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए उसने एकाएक बाइक व मोबाइल चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा दो बाइक व 7 मोबाइल फोन बरामद कर मोबाइल के मालिक की पहचान न होने पर बरामद मोबाइल फोन को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कब्जा पुलिस लेकर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments