एलिस्टा ने हरियाणा में रिटेल विस्तार के लिए गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ मिलाया हाथ।
–एलिस्टा ने गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अपनी साझेदारी के माध्यम से 2025 के लिए हरियाणा में 28 हजार यूनिट्स की बिक्री का लक्ष्य तय किया।
-गठजोड़ का मकसद हरियाणा में अत्यधिक एवं किफायती कंज्यूमर टेक्नोलॉजी लेकर आना।
BOL PANIPAT : 12 दिसंबर, भारत के प्रमुख कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड एलिस्टा ने हरियाणा के जाने-माने वितरण नेटवर्क गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ साझेदारी की घोषणा की है। यह सहयोग एलिस्टा के भारत में अपनी रिटेल उपस्थिति को मजबूत करने और हरियाणा में किफायती कीमतों पर प्रीमियम गुणवत्ता वाले उत्पादों की पेशकश करने की मिशन का एक हिस्सा है। एलिस्टा ने 2025 में हरियाणा में 28000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। जिसमें 15000 स्मार्ट टीवी 5000 एयर कंडीशनर 5000 कूलर वह 3000 वाशिंग मशीन की बिक्री शामिल है।
एलिस्टा के डायरेक्ट सेल्स अजय सिंह ने साझेदारी पर अपनी बात रखते हुए कहा कि गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ यह साझेदारी हमारी विस्तार यात्रा का महत्वपूर्ण कदम है। हरियाणा जैसे महत्वपूर्ण बाजारों में ध्यान केंद्रित करने के लिए यह सहयोग हमें मजबूत आधार प्रदान करेगा। गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स के अनुभव और व्यापक नेटवर्क का लाभ उठाकर हम अपने उपभोक्ताओं तक उच्च गुणवत्ता और फीचर पैक्ड उत्पाद पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
एलिस्टा और गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की यह साझेदारी हरियाणा के उपभोक्ताओं के लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स के पास इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के वितरण का 6 दशकों का अनुभव है जो इस गठजोड़ को और मजबूत बनाता है। उपभोक्ताओं को अब प्रीमियम गूगल टीवी, एयर कंडीशनर, कूलर और वाशिंग मशीन जैसे उत्पादों की विस्तृत रेंज मिलेगी जो उनकी जरूरत के अनुसार डिजाइन की गई हैं।

गोयला इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संजय गोयल ने साझेदारी पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हम एलिस्टा के साथ जुड़कर बेहद उत्साहित हैं। यह ब्रैंड अपने इन्नोवेटिव और किफायती टेक्नोलॉजी साधनों के लिए जाना जाता है। इस सहयोग से हम हरियाणा के लोगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए उन्नत और स्मार्ट उत्पाद पेश कर पाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि हम साथ मिलकर स्मार्ट लिविंग का अनुभव हर ग्राहक तक पहुंचाएं और उनके जीवन शैली को बेहतर बनाएं।
यह साझेदारी न केवल उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध करवाएगी बल्कि उन्हें एक विश्वसनीय और बेहतर खरीदारी का अनुभव भी प्रदान करेगी। एलिस्टा ने भारत में अपनी पहचान को मजबूत बना लिया है और अब हरियाणा के साथ-साथ उत्तर भारत में अपनी उपस्थिति को और अधिक बढ़ा रहा है। इस ब्रांड का डीलर नेटवर्क 20000 से अधिक आउटलेट्स तक फैला है जो उपभोक्ताओं को उनके करीब और उपयोगी उत्पाद पहुंचने में मदद करता है।
सिर्फ भारत ही नहीं एलिस्टा अब अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी तेजी से कदम बढ़ा रहा है। यह ब्रांड वर्तमान में यूएई, अफ्रीका और सीआईएस जैसे प्रमुख क्षेत्रों सहित 18 से अधिक देशों में काम कर रहा है। वर्ष 2026 तक 35 देशों तक अपना विस्तार करने की योजना बनाई गई है। आंध्र प्रदेश के कडापा में स्थित एलिस्टा की अति आधुनिक फैक्ट्री हर साल एक मिलियन स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर मॉनिटर बनाने की क्षमता रखती है। यह “मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड” के विजन को साकार करती है और भारत को उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के वैश्विक हब के रूप में स्थापित करती है।
एलिस्टा के उत्पाद विशेष रूप से हर क्षेत्र की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं जिससे इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक मजबूत पहचान मिल रही है। ब्रांड की नवाचार की फायदे कीमतों और ग्राहक संतुष्टि के प्रति प्रतिबद्धता ने इसे उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के क्षेत्र में एक भरोसेमंद नाम बना दिया है।

आपको बता दे की टेक्नोडोम के तहत साल 2020 में स्थापित एलिस्टा इलेक्ट्रॉनिक्स , होम अप्लायंसेज, आईटी और मोबाइल एसेसरीज में व्यापक पेशकश करने वाला एक प्रमुख ब्रांड है। भारत की आत्मनिर्भर सोच को लेकर प्रतिबद्ध एलिस्ता ने उच्च क्वालिटी के किफायती उत्पाद मुहैया कराने के लिए स्थानीय निर्माण के साथ अत्याधुनिक तकनीक का मेल किया है। इस ब्रांड के पोर्टफोलियो में एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, कूलर, डिशवॉशर, रेफ्रिजरेटर, आईटी एसेसरीज, मोबाइल एसेसरीज और स्पीकर्स शामिल हैं। एलिस्टा के उत्पाद समूचे भारत के साथ-साथ 18 से अधिक देशों में उपलब्ध हैं। 2026 तक 35 से अधिक देशों में विस्तार करने की योजना बनाई जा चुकी है जिस पर कंपनी लगातार कार्य कर रही है।

Comments