Saturday, July 25, 2026
Newspaper and Magzine


शमसुद्दीन तुर्क पानीपत उर्फ शाह विलायत साहब का सालाना उर्स मुबारक : चौधरी जाकिर हुसैन ने झंडा पोशी की रस्म अदा की।


BOL PANIPAT , 13 दिसंबर। शमसुद्दीन तुर्क पानीपत उर्फ शाह विलायत साहब सनौली रोड पर तीन दिवसीय सालाना उर्स मुबारक शुरू हो गया है। इस मौके पर झंडा पोशी की रस्म में डॉक्टर जमाल सिद्दीकी राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा व हरियाणा बोर्ड के प्रशासक चौधरी जाकिर हुसैन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और झंडा पोशी की रस्म अदा की।
         इस बारे में हाफिज मोहम्मद साबरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हजरत ख्वाजा हाफिज शमसुद्दीन साहब तुर्क पानीपत का 745 वा उर्स मुबारक है जो कि हर साल हरियाणा वक्फ बोर्ड की ओर से मनाया जाता है। जिसमें देश-विदेश से लाखों की संख्या में आते हैं और जिन्हें रहने को खाने पीने की व्यवस्था भी हरियाणा वक्फ बोर्ड की ओर से की गई है। इस मौके पर संपदा अधिकारी मोइनुद्दीन काजी, रेंट कलेक्टर सुभान अहमद, मोहम्मद जफर हाफिज जावेद खादिम दरगाह कलंदर अबू हमजा शौकत अली अब्दुल रहमान रेहान अफजल मोहम्मद रफी आदि मुखर्जी मौजूद रहे।

Comments