अधिकारी बिंझौल डेयरी क्षेत्र में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें: निगम आयुक्त डॉ.पंकज
-बिंझौल डेयरी के विकास को लेकर नगर निगम की बड़ी पहल
-प्लॉट धारकों का पुन: सत्यापन व मूलभूत सुविधाओं पर हुआ मंथन
-प्लॉट धारकों के पुन: सत्यापन को लेकर नगर निगम में हुई महत्वपूर्ण बैठक
BOL PANIPAT , 5 फरवरी। बिंझौल डेयरी क्षेत्र के समग्र विकास तथा वहां आवंटित प्लॉट धारकों के पुन: सत्यापन को लेकर गुरुवार को नगर निगम में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नगर निगम आयुक्त डॉ पंकज ने की।
इस मौके पर निगम आयुक्त डॉ पंकज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिंझौल डेयरी क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं शीघ्र अतिशीघ्र उपलब्ध करवाने हेतु आवश्यक आगामी कार्रवाई तुरंत अमल में लाई जाए, ताकि क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समुचित विकास सुनिश्चित हो सके।
बैठक के दौरान बिंझौल डेयरी में आवंटित सभी प्लॉट धारकों की री वेरिफिकेशन प्रक्रिया, क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था, गलियों के निर्माण, तथा पीने के स्वच्छ पानी की सुविधा उपलब्ध करवाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संयुक्त आयुक्त संजय धतेरवाल (एच.सी.एस.), नवीन कुमार (कार्यकारी अभियंता), विरेंद्र मलिक (सहायक अभियंता), योगेश कुमार (सहायक अभियंता), अंकित (कनिष्ठ अभियंता) सहित भू-शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त वेदराम (सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार), विरेंद्र (सेवानिवृत्त कानूनगो) तथा वार्ड नंबर 21 के पार्षद संजीव बैठक में शामिल हुए।

Comments