Saturday, April 25, 2026
Newspaper and Magzine


सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करते पाए जाने पर 4 युवक गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 13, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 14 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत पुलिस ने वीरवार को गश्त के दौरान दो अलग अलग स्थान से 4 युवकों को हुड़दंग करते गिरफ्तार किया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम वीरवार को देर शाम गश्त के दौरान सेक्टर 29 में कृष्णा गार्डन के पास मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को रिसालू रोड पर शराब ठेके के नजदीक लोगों की भीड़ दिखाई दी। पुलिस टीम ने पास जाकर देखा दो युवक शराब के नशे में लड़ाई झगड़ा कर हंगामा कर रहे थे। दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सुरेंद्र पुत्र रणधीर निवासी करहंस व सुरेंद्र पुत्र नफे सिंह निवासी धंगतान जीन्द के रूप में बताई।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बताया इसी प्रकार थाना किला पुलिस टीम ने अशोक विहार कुटानी रोड पर शराब पीकर हंगामा कर रहे रवि व शिव प्रसाद उर्फ शिवी पुत्र सोमपाल को गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments