नेशनल हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 5 वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज.
BOL PANIPAT : 15 दिसम्बर 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला में नेशनल व स्टेट हाईवे पर सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पानीपत यातायात पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान थाना शहर, थाना चांदनी बाग, थाना सेक्टर 29, थाना सेक्टर 13/17 व थाना समालखा क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे-44 पर लापरवाही व गलत लेन में वाहन चलाते पाए जाने पर 4 कैंटर व 1 ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।
यातायात उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी ने बताया कि जिला में सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस की और से कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। वाहन चालकों द्वारा लेन ड्राइविंग का उल्लंघन करने और सड़क पर बिना वजह खड़े वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। नेशनल व स्टेट हाईवे पर सड़क हादसों से होने वाले जानमाल के नुकसान को रोकने तथा यातायात नियमों की पालना करवाने को लेकर यह कदम उठाया गया है।
उन्होंने कहा कि देखने में आता है कि हाईवे पर ज्यादातर हादसें भारी वाहन चालकों की लापरवाही की वजह से होते हैं। ज्यादातर भारी वाहन चालक हाईवें पर अपनी निर्धारित लेन को छोड़कर पहली व दूसरी लेन में चलते है। इससे हाईवे पर हादसे घटित होते है। इन हादसों में काफी लोगों की जान चली जाती है और अनेक व्यक्ति अपाहिज भी हो जाते हैं। जिला में अब स्टेट व नेशनल हाइवें पर चलने वाले ट्रकों व अन्य भारी वाहनों को पूरी तरह बाईं ओर की तरफ निर्धारित लेन में चलना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। है। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Comments