Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


एडवोकेट का रास्ता रोककर मारपीट करने और पिस्टल दिखाकर धमकी देने के दो आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 19, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 19 मई : माडल टाउन क्षेत्र में एडवोकेट का रास्ता रोककर मारपीट करने और पिस्टल दिखाकर धमकी देने मामले में थाना माडल टाउन पुलिस ने सोमवार शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जाटल रोड पीपल वाली गली निवासी दोहन और बड़ी पहाड किला निवासी अंकुर के रूप में हुई है।

थाना माडल टाउन प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगमिंद्र ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मुखिजा कॉलोनी निवासी अपने दोस्त विकास उर्फ फोजी के कहने पर अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया 16 मई की रात करीब 10:30 बजे वे दोनों दोस्त अभिषेक के साथ जाटल रोड पर पीपल वाली गली में घर बैठकर हुक्का पी रहे थे। तभी मुखिजा कॉलोनी निवासी दोस्त विकास फौजी ने अपने व दोस्त खुशी राम के साथ सागर रत्ना रेस्टोरेंट के पास झगड़ा होने बारे बताया और आठ मरला चौक पर आने के लिए कहा। वह और अभिषेक एक्टिवा पर सवार होकर चौक पर गए। विकास फौजी गाड़ी में सवार होकर आया और झगड़े बारे बताकर कहा वह उनको लड़का दिखा देगा उसके साथ मारपीट करनी है। आरोपी दोहन को भी डंडे लेकर सागर रत्ना रेस्टोरेंट के पास बुला लिया। अभिषेक ने सागर रत्ना रेस्टोरेंट के पास दूर से उनको युवक दिखाया। इसके बाद विकास फौजी वहा से चला गया। वह दोनों और फरार साथी आरोपी अभिषेक युवक पास गए उससे बहस कर डंडों व लात धुस्सों से पीटाई की और मौक से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे और एक एक्टिवा बरामद कर मंगलवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

यह है मामला;
थाना माडल टाउन में आदर्श नगर निवासी हेमंत पुत्र रणबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पानीपत कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पर प्रेक्टिस कर रहा है। 16 मई की रात करीब 10:30 बजे वह अपने दोस्त विजय के साथ अपनी क्रेटा कार में सवार होकर माडल टाउन निवासी अपने एक साथी अधिवक्ता के पास परिक्षा के नोट्स लेने जा रहे थे। जब वे माडल टाउन में आर्य समाज मंदिर रिंग रोड के पास पहुंचे तो उनके आगे काले रंग की एक खुली जीप धीरे-धीरे सड़क के बीच चल रही थी। जीप में दो लड़के बैठे हुए थे। सड़क के बीच में धीरे चलने से जाम लग रहा था। पीछे चल रही गाड़ियां बार बार हॉर्न बजा रही थी। उसने भी रास्ता मांगने के लिए हॉर्न बजाया रास्ता नहीं दिया गया। उसने दोबारा हॉर्न बजाया तो जीप में ड्राइवर के साथ बैठे युवक ने हाथ में ली पिस्टल लहराया और जोर जोर से गाली देकर कहा साले चुप छाती में गोली लगेगी। उसने सुरक्षा और संभावित दुर्घटना के अंदेशे से अपने मोबाइल में जीप की वीडियों बनानी शुरू कर दी। वह वीडियों बनाते हुए जीप के पास गया और जीप सवार युवकों से उनके इस आपराधिक व्यवहार बारे बात करने की कोशिश की तो लड़को ने पिस्टल छुपा लिया और गोली मारने की धमकी दी। लोगों को इक्कठा होते देख जीप सवार दोनों युवक वहा से चले गए। इसके बाद वह सागर रत्ना रेस्टोरेंट के बाहर गाड़ी खड़ी कर खड़े ही हुए थे। तभी एक स्कूटी व एक सफेंद रंग की कार में 8-10 युवक सवार होकर आए। सभी के हाथों में लाठी, डंडे व अन्य हथियार थे। आरोपियों ने आते ही उस पर हमला कर दिया। उसके दोस्त विजय और आसपास के लोगों ने शोर किया तो आरोपी भागने लगे। उसने स्कूटी को पीछे से पकड़ कर रोकने का प्रयास भी किया। दोस्त विजय उसको इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा और बाद में रविंद्रा अस्पताल लेकर गए। जहा एक्सरे करने पर डॉक्टर ने बताया कि पेर ही हड्डी टूट गई है। थाना माडल टाउन में हेमंत की शिकायत पर बीएनएस की धारा 191(3), 190, 115(2), 351(3), 117 और आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments


Leave a Reply