Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


सेक्टर 24 में निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार व अन्य सामान चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 4, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 04 अगस्त 2025, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने सेक्टर 24 में निर्माणाधीन मकान से बिजली की तार व अन्य सामान चोरी करने के दो आरोपियों को रविवार शाम को ट्रक युनियन के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी दानिश व साईम के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि उनकी टीम को रविवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म के दो युवक ट्रक युनियन के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी दानिश पुत्र इरशाद व साइम पुत्र जावेद के रूप में बताई।
गहनता से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने मिलकर 27 जुलाई की रात सेक्टर 24 में एक निर्माणाधीन मकान से बिजली फिटिंग की तार, हेमर व ड्रील मशीन चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में सेक्टर 24 निवासी रमेश पुत्र राम प्रसाद की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर रोहताश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन दोनों को महंगे, कपड़े, जूते पहनने का शौक है। दोनों ने शौक पूरे कर लग्जरी लाइफ जीने के लिए चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उन्होंने मकान से चोरी की बिजली की तार से तांबा निकालकर राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 2 हजार में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की हेमर व ड्रील मशीन बरामद कर सोमवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments