Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


 पंजाबी ब्राह्मण सभा की मीटिंग में सातवें परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

By LALIT SHARMA , in RELIGIOUS SOCIAL , at December 28, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : पंजाबी ब्राह्मण सभा की एक मीटिंग शनिवार को सनौली रोड स्थित हैदराबादी रामलीला ग्राउण्ड में हुई जिसमें रविवार को होने वाले सातवें परिवार मिलन समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। मीटिंग की शुरूआत हनुमान चालीसा के  पाठ से हुई।
प्रधान पिंकल शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में व्यक्ति समाज से अलग होता जा रहा है।इसी को देखते हुए पंजाबी ब्राह्मण सभा द्वारा परिवार मिलन समारोह की संकल्पना की गई। इसी कड़ी में 7वां परिवार मिलन समारोह दिनांक 29 दिसम्बर दिन रविवार को हैदराबादी रामलीला ग्राउण्ड में होगा।
इस अवसर पर प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी, लाल चंद गोस्वामी एवं आशा गोस्वामी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर वेद प्रकाश शर्मा, डा. महेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा, लाल गोस्वामी, हिमांशु शर्मा, सोनू शर्मा, ईश शर्मा, पंकज शर्मा, राजेश शर्मा, नवीन शर्मा, हरीश शर्मा, गौरव शर्मा, जोनी शर्मा, गौतम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments