Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


नर सेवा ही नारायण सेवा प्रवीण : जैन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at December 8, 2024 Tags: , , , ,

समाज सेवा संगठन के गर्म कपड़े वितरण अभियान की शुरुआत

BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से 8 दिसंबर को गर्म कपड़े वितरण अभियान की शुरुआत गुर्जर भवन सेक्टर 24 आस पास की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले व उझा  रोड पर स्लम  बस्तियों में रहने वाले बच्चों  व औरतों 500 गर्म सूट जैकेट वितरण की शुरुआत मुख्य अतिथि आनंद जैन दीपक सिंगला वशिष्ठ अतिथि गोपाल तायल अमित तायल राजेश गोयल ने की  संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन  ने बताया समाज सेवा संगठन हर वर्ष झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों बुजुर्ग महिलाओं व स्लम बस्तियों में रहने वाले बच्चों बुजुर्ग महिलाओं को गर्म कपड़े वितरण करता है उसी के तहत आज गुर्जर भवन से गर्म कपड़े वितरण की शुरुआत की और ये अभियान 14 जनवरी मकर संक्रांति तक जहां भी जरूरत होगी ये अभियान चलता रहेगा 

  जैन ने बताया सर्दी शुरू हो चुकी है हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद सर्दी नहीं जाती और खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में छोटे छोटे बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं रहती हैं और स्लम बस्तियों में भी जरूरत मन्द रहते है हम सबका दर्ज बनता हैं हम उनका सहयोग करें उसी को देखते हुए समाज सेवा संगठन सभी के सहयोग से गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता हैं और आगे भी ये अभियान मकर संक्रांति तक चलता रहेगा जिस किसी भी भाई के नजरों में कोई ऐसा परिवार हो तो जिसके पास गर्म कपड़े नहीं है 9812863034 पर संपर्क करें हमारी कोशिश रहेगी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक सहयोग कर सके मौके पर प्रवीण जैन नीरज जैन अमित जैन अंकित  शिवम भोला मेहता दयानन्द खूँगर राम उजागर शर्मा दीपक गोस्वामी कर्ण सिंह गुर्जर दीपक खोखर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

Comments