Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पानीपत द्वारा टोल प्लाजा पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE SOCIAL , at January 9, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जनवरी–जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत सुदेश शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सेशन डिवीजन, पानीपत में वीरवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत द्वारा टोल प्लाजा पर जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी के सहयोग से किया! इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत सुदेश कुमार शर्मा मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत सचिव मीनू, महेंद्र सिंह, सी. जे. एम., अधीक्षक गगनदीप सिंह, जिला बार एसोसिएशन प्रेजिडेंट, अमित कादयान, डी. एस. पी. ट्रैफिक सुरेश सैनी, पानीपत रोडवेज डिपो के जी. एम. विक्रम कम्बोज एवं स्माइल फाउंडेशन की अध्यक्ष सुनीता सिवाच व अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य लोगों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करना तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल फ्री नंबर 15100 के महत्व के बारे में अवगत करवाना था। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुदेश कुमार शर्मा ने वहाँ उपस्थित सभी अधिकारियो, कर्मचारीयों एवं वाहन चालकों को यातायात से सम्बन्धित अधिकारों एवं जिम्मेदारीयों की शपथ भी दिलवाई। उन्होंने बताया कि कैसे रिफ्लेक्टर का उचित उपयोग करके सड़क दुर्घटनायों को रोका जा सकता है।
उन्होंने स्वयं सभी सरकारी, प्राइवेट बसों व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए।
जिला सत्र एवं न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने लोगों को जागरूक करते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के टोल फ्री नंबर 15100 कि अहमियत बताई और कहा कि इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके, कॉल करने वाले व्यक्ति को विभिन्न विकल्पों के ज़रिये नेविगेट करने और राज्य या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़ने में मदद मिलती हैं। इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके, कोई भी व्यक्ति तत्काल कानूनी सहायता पा सकता हैं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत सुदेश शर्मा,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनू, महेंद्र सिंह, सी. जे. एम., अधीक्षक गगनदीप सिंह, जिला बार एसोसिएशन प्रेजिडेंट अमित कादयान ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के स्टीकर सभी सरकारी, प्राइवेट वाहनों पर लगाएं। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, सुदेश कुमार शर्मा ने वहाँ उपस्थित सभी ट्रैफिक कर्मचारियों के कार्य की सराहनीय करते हुए, उन्हें ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालना करने की सलाह देते हुए गुलाब के फूल देकर प्रोत्साहित भी किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव मीनू ने कहा कि सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की सराहना करते हुए कहा कि इस नंबर पर कोई भी भारतीय 24*7 भारत के किसी भी कोने से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकता हैं और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत हमेशा जरूरतमंद लोगो को हर प्रकार से कानूनी सहायता देने के लिए तत्पर रहता है।

Comments