Sunday, April 19, 2026
Newspaper and Magzine


पीएम मोदी ने युवा दिवस को नया रूप दिया:  डॉ. अजय कुमार गर्ग

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 12, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी जी) महाविद्यालय पानीपत में ‘राष्ट्रीय युवा महोत्सव’ के अवसर पर ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 11 व 12 जनवरी को कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग,  उप प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा के नेतृत्व में दिखाया गया | इस कार्यक्रम में कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों ने आनंद उठाया । भारत अपनी स्वतंत्रता के शताब्दी वर्ष 2047 की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में हमारे युवा विकसित भारत के निर्माण के हमारे मिशन में सबसे आगे हैं | दिल्ली के भारत मंडपम में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ की शुरुआत हो गई है जिसमें देश के कोने-कोने से आए हजारों युवाओं की भागीदारी ही रही है | यह एक ऐसा कार्यक्रम है जिसमें देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने एक लाख यूथ लीडर तैयार करने की दिशा में पहला कदम उठाया है | स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और युवा सशक्तिकरण की चिरस्थायी विरासत का सम्मान करने के लिए राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है | पीएम मोदी ने इस युवा दिवस को नया रूप दिया | उन्होंने कहा कि वे देश के युवा साथियों को देश के विकास के साथ जोड़ना चाहते हैं, विकसित भारत के साथ जोड़ना चाहते है | इसलिए यूथ फेस्टिवल कुछ अलग तरीके से मनाया जाए | इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करके इस फेस्टिवल को मनाया जा रहा है इस कार्यक्रम में बताया गया है कि देश आगे बढ़ रहा है, नये भारत का निर्माण हो रहा है | सदियों के बाद हम फिर से भारत माता को परम वैभव के स्थान पर विराजमान करने जा रहे हैं |
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने अपने संबोधन में कहा  बिना लक्ष्य के जीवन नहीं होता, यह जीवन जीने की जड़ी बूटी होती है। जो लोग कहते हैं छोड़ो यार होता रहता है, कुछ बदलने की क्या जरूरत है क्यों सर खपाते हो, इस भावना के लोग मरी हुई लाश से ज्यादा कुछ नहीं होते। पीएम ने कार्यक्रम में 3 हजार से ज्यादा युवाओं को संबोधित किया। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग को मोटिव नेशनल यूथ फेस्टिवल को ट्रेडिशनल तरीके से आयोजित करने की 25 साल पुरानी परंपरा को तोड़ना है। उन्होंने आगे बताया कि मेरा विश्वास कहता है कि युवा शक्ति का सामर्थ्य भारत को जल्द से जल्द विकसित राष्ट्र बनाएगा।विकसित भारत में हम क्या देखना चाहते हैं, कैसा भारत देखना चाहते हैं? विकसित भारत यानी जो आर्थिक, सामरिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त होगा। जहां इकोनॉमी भी बुलंद होगी और इकोलॉजी भी समृद्ध होगी। जहां अच्छी कमाई और पढ़ाई के ज्यादा से ज्यादा अवसर होंगे। जहां दुनिया की सबसे बड़ी युवा स्किल्ड मैनपॉवर होगी। जहां युवाओं के पास अपने सपने पूरा करने के लिए खुला आसमान होगा।
तकनीकी कार्यभार प्रो अश्वनी गुप्ता एवं  टिंकू की  देखरेख में किया गया।  इस अवसर पर डॉ. किरण मदान,  डॉ. पूनम मदन,  डॉ. नीलम, प्रो. सोनिया, डॉ. सीमा डॉ. सुनीता ढांडा,  डॉ. स्वाति पुनिया,  डॉ.  नेहा पुनिया, डॉ.  मोनिका सोनी, डॉ. पूजा मलिक एवं सभी टीचिंग एवं नॉन टीचिंग  स्टाफ के सदस्य  मौजूद रहे।

Comments