Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


हर समस्या का समाधान है संभव जरूरत है तो समाधान के प्रति निष्ठा व लगन से कार्य करने की: मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 17, 2025 Tags: , , , , ,

-अधिकारियों की शिविर में शत प्रतिशत हाजिरी अनिवार्य
-शिविर में पुलिस विभाग व क्रीड से संबंधित समस्याएं पहुंची
-समाधान शिविर में आई 65 शिकायतें, अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए समाधान के निर्देश

BOL PANIPAT , 17 जनवरी। हरियाणा सरकार के सबल प्रयास से जिलों में निरंतर आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे नागरिकों के प्रति  राज्य सरकार पूरी तरह से संवेदनाएं रखती है। समाधान शिविर तत्परता से हो रहे समस्याओं का समाधान इसका ताजा उदाहरण है। जिला सचिवालय में शुक्रवार को जनता समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने कहा कि ऐसी कोई भी समस्या नहीं है जिसका समाधान न हो। जरूरत है तो समाधान के प्रति निष्ठा व लगन से कार्य करने की।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि समाधान शिविर में समस्याओं को लेकर पहुंच रहे आमजन को पूर्ण विश्वास है कि उनकी जो समस्याएं है उसका समाधान निश्चित समय अवधि में जरूर होगा। इसी मंशा को लेकर जरूरतमंद शिविर मे दस्तक देते है। अधिकारियों का दायित्व बनता है कि उन्हें मायूस न करें। जो समस्याएं समाधान शिविर में पहुंच रही है उनका अच्छी तरह से अध्ययन करें व उनके समाधान में कम से कम समय लगायें।
    समाधान शिविर में ज्यादातर समस्याएं पुलिस विभाग से संबंधित पहुंची। पैंशन व क्रीड विभाग से जुड़ी हुई अनेकों समस्याएं आई जिनको मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों के सहयोग से समाधान किया। कुछ समस्याएं पंचायत विभाग व निगम से संबंधित भी प्राप्त हुई। जिस पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने अधिकारियों के सहयोग से संज्ञान लिया।
समाधान शिविर में नगराधीश टीनू पोसवाल ने समस्याओं को सुनते हुए कहा कि समस्याओं का अधिकारी पूरी लगन से  समाधान करते है। कई समस्याओं में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि समाधान न हो।
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे शिकायतकर्ता सुरेन्द्र वासी असंध रोड़ ने प्रशासन से लाल बत्ती से असंध रोड पर पानी की पाइप लाइन बिछवाने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि जल के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने सीएमसी को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिकायतकर्ता शिवकुमार वासी सुताना ने प्रशासन से प्रार्थना की कि गांव के मध्य एक व्यक्ति ने मकान का रैंप जिस तरह से बनाया हुआ है उससे आवागमन प्रभावित होता है। प्रशासन से उन्होंने समाधान की अपील की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने जिला विकास पंचायत अधिकारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी अरूण वासी कृष्ण नगर ने प्रशासन से प्रार्थना की कि वे दिव्यांग है। उनको सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा। कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुका है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
प्रार्थी राकेश वासी डिकाडला ने अनुरोध किया कि वह 46 वर्ष का हो चुका है अभी तक अविवाहित है। सरकार द्वारा अविवाहित पैंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने मुख्य कार्यकारी अधिकारी से पैंशन का लाभ दिलवाने की प्रार्थना की। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, खजाना अधिकारी हजारा सिंह,सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, एलडीएम राजकुमार, डीडीपीओ मनीष मलिक, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, ईएसआई डॉ.श्रेया, जन स्वस्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, जिला आयुष अधिकारी डॉ.संजय,पशु चिकित्सक डॉ.माणिक, आईटीआई प्रिंसीपल डॉ.कृष्ण, पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments