Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


560 ग्राम गांजा फेंक कर गाड़ी सहित फरार नशा तस्कर डेढ़ महीने बाद काबू.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 19, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 19 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने नशा तस्करी में डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी नशा तस्कर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान गुलफराज निवासी गढ़ी अब्दुल खाना शामली यूपी हाल सीधा कॉलोनी पंजाबी बाग दिल्ली के रूप में हुई है।

पुलिस को देख 560 ग्राम गांजा फेंक कार सहित फरार हो गया था
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि 30 नवम्बर 2024 की देर रात को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी की मित्तल मेगा माल के पास पार्किंग में यूपी नंबर सफेद रंग की एक एक्सयूवी गाड़ी में एक युवक बैठा है। गाड़ी में  मादक पदार्थ होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गाड़ी की तलाशी शुरू की। तभी ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने गाड़ी से हरे रंग की प्लास्टिक पन्नी बाहर फेंकी और चकमा देकर एकदम से गाड़ी को तेज रफ्तार से भगा ले गया। पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया परंतु आरोपी भागने में कामयाब हो गया।
पुलिस टीम ने वापिस मौके पर आकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में उक्त प्लास्टिक पन्नी को खोलकर चेक किया तो अंदर मिले चार पैकेट से गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ था। बरामद गांजा का वजन करने पर 560 ग्राम पाया गया था।
पुलिस ने गाड़ी चालक अज्ञात नशा तस्कर के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि फरार नशा तस्कर को सीआईए थ्री पुलिस टीम ने शनिवार को काबू किया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह दिल्ली में कैब पर ड्राइवरी करता है। दिल्ली सीधा कॉलोनी पंजाबी बाग में पास में रहने वाला अंकित नाम का युवक नशा तस्करी का काम करता है। अंकित ने उसे शॉर्टकट तरीके से मोटे पैसे कमाने का लालच देकर अपने साथ नशा तस्करी करने के लिए कहा। वह इसके लिए तैयार हो गया। 30 नवम्बर को अंकित ने उसे पॉलीथिन में गांजा देकर पानीपत में सप्लाई करने के लिए भेजा था। और कहा था पानीपत पहुंचने के बाद उसे फोन कर लोकेशन बता देना युवक वही आ जाएगा और पैसे देकर गांजा ले जाएगा। 
उसने दिल्ली में अपने एक दोस्त की एक्सयूवी गाड़ी मांगी और गांजा तस्करी करने के लिए पानीपत मित्तल मेगा माल के पास आ गया। वह पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर गांजा खरीदने वाले युवक का इंतजार कर रहा था। तभी वहा पुलिस की गाड़ी आ गई। जिसको देखकर वह गांजा की पन्नी को वही फैंक गाड़ी सहित फरार हो गया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने के लिए पुलिस ने रविवार को आरोपी नशा तस्कर को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments