Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर रजनी गुप्ता (महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी) ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति किया सचेत

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 20, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर रजनी गुप्ता (महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी) ने राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतर्गत दिनांक-20.01.2025 को विद्यार्थियों को घरेलू हिंसा एवं सामाजिक बुराइयों के प्रति सचेत किया। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के तीसरे दिन छात्रों को बाल विवाह की बुराइयों, घरेलू हिंसा और घर के साथ-साथ कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के बारे में जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया । डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल ने संरक्षण-सह-बाल विवाह निषेध अधिकारी (पीसीएमपीओ) रजनी गुप्ता को आमंत्रित करके एक अनूठी पहल की। उन्होंने छात्रों को भावनात्मक जागरूकता, सहानुभूति और यौन शोषण के लक्षणों की पहचान के बारे में जानकारी देने का लक्ष्य रखा। छात्रों को कहा कि हमें पढ़ाई को पढ़ाई के तरीके से करना चाहिए। सबसे ज़रूरी है,  एक अच्छा इंसान बनना। सत्र का आयोजन प्रिंसिपल सुमिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में किया गया। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें हमेशा सकारात्मक दृष्टिकोण से परिपूर्ण रहना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं माननी चाहिए बल्कि हर दिन की शुरुआत नई विचारधारा, नई उमंग के साथ करनी चाहिए। यह एक अद्भुत सत्र था, जहाँ छात्रों ने बहुत कुछ सीखा।

Comments