BOL PANIPAT : आई बी. पीजी महाविद्यालय की वार्षिक एथलेटिक मीट 2024-25 का आयोजन किया गया । यह एथलेटिक मीट शिवाजी स्टेडियम पानीपत में सम्पन्न हुई इसमें लगभग 200 छात्र- छात्राओं ने भाग लिया और अलग-अलग इवेंट में अच्छा प्रदर्शन किया । महाविद्यालय की प्रबंधक समिती के महासचिव श्री एल. एन. मिगलानी जी, प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, महाविद्यालय की एडवाइज़री कमेटी तथा स्पोर्ट्स कमेटी के मेंबर्स ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया । फ़िज़िकल एजुकेशन विभाग से डॉ. राजेश क़ुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 4 गोल्ड मैडल जीतकर बेस्ट एथलीट (लड़के) में मुकेश, बी. ए. फ़र्स्ट व 7 गोल्ड मैडल जीतकर बेस्ट एथलीट (लड़की) में अंजली, बी. ए. थर्ड ने ख़िताब पर कब्जा किया । इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्पोर्ट्स कमेटी का विशेष योगदान रहा | इस अवसर पर डॉ. गुरनाम सिंह, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. जोगेश, डॉ. नेहा पुनिया व श्रीमती परमजीत कुंडू उपस्थित रहे |
Comments