गांव बबैल में करीब डेढ करोड रुपए की लागत से बिछाई जाएगी पानी की नई पाइपलाइन
BOL PANIPAT : हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के बड़े भाई समाजसेवी हरपाल ढांडा ने गांव बबैल में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से बिछने वाली पानी की पाइपलाइन परियोजना का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। यह परियोजना गांव के विकास और ग्रामवासियों की पानी की जरूरतों को पूरा करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर गांववासियों ने हरपाल ढांडा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया और इस परियोजना के लिए आभार व्यक्त किया।
इस नई पाइपलाइन से गांव के प्रत्येक घर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा, जो ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान करेगी। श्री हरपाल ढांडा ने कहा कि पानी की समस्या को देखते हुए यह परियोजना अत्यंत आवश्यक थी और सरकार का प्रयास है कि हर गांव में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और गांव की प्रगति के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
गांववासियों ने इस परियोजना को लेकर काफी उत्साह जताया और कहा कि इससे उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा । गांव के बुजुर्गों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इस परियोजना से गांव का जीवन स्तर बेहतर होगा। ग्रामवासियों ने श्री हरपाल ढांडा और शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से गांव में कई विकास कार्य हो रहे हैं।
ग्रामवासियों ने इस परियोजना को गांव की प्रगति में मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि पानी की नई पाइपलाइन के माध्यम से गांववासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
हरपाल ढांडा ने गांववासियों से अपील की कि वे इस पाइपलाइन परियोजना के रखरखाव और सफाई का विशेष ध्यान रखें ताकि यह लंबे समय तक सुचारू रूप से कार्य कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों में गांववासियों की सहभागिता आवश्यक है और उनके सुझावों को हमेशा प्राथमिकता दी जाएगी।
उद्धघाटन ने बाद हरपाल ढांडा ने गांववासियों के साथ संवाद किया और उनकी अन्य समस्याओं को भी सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि अन्य विकास कार्यों को भी जल्द ही प्राथमिकता दी जाएगी। गांव बबैल में इस पाइपलाइन परियोजना का शुभारंभ एक नई उम्मीद की किरण है, जो गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर सरपंच विक्की बाल्मीकि,वीरभान साध,बिजेन्द्र, राकेश अहलावत,पं सुदर्शन,जितेंद्र अहलावत,कृष्ण अहलावत,मनजीत,नाहरसिंह, भीमसिंह,किताब सिंह,विकास आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

Comments