Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


बूथ का सशक्तिकरण पर ध्यान केंद्रित करे: डा अर्चना गुप्ता

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 12, 2023 Tags: ,

BOL PANIPAT : समालखा 12 सितम्बर, भाजपा केवल एक राजनीतिक पार्टी नही ये उन लोगों का संगठन है जिनका उद्देश्य केवल व केवल राष्ट्र को शिखर तक पहुंचना है।इसलिए विस्तारक भी राष्ट्र प्रथम,देश प्रथम की भावना लेकर काम करे ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने  अल्पकालीन विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन के दूसरे सत्र को मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए कहे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की भाजपा का कार्यकर्ता एक विचार के लिए काम करता है।भाजपा कार्यकर्ता समाज व देश को केंद्रित कर काम को अंजाम देता है ।अपने स्वार्थ को नही।
डा अर्चना ने कहा की जो काम हम अपने यहां बूथ को मजबूत करने के लिए करते है वही काम हमे अल्पकालीन विस्तारक के रूप में दूसरे स्थान पर जाकर करना है।
डा अर्चना ने कहा की विस्तारक की भूमिका ऐसी हो की जब भी चुनाव हो तो चुनाव के समय प्रत्याशी उनको बुलाकर चुनाव में सहयोग ले ये तभी हो पाएगा जब विस्तारक अपने काम को पूरी निष्ठा से निष्पादित करेगा।
डा अर्चना ने टिप्स देते हुए कहा की विस्तारक अपने  शक्ति केंद्र पर  जाकर शक्ति केंद्र प्रमुख,त्रिदेव के साथ बैठक करे ।बूथ पर रहने वाले महत्वपूर्ण तथा प्रभावशाली लोगों से संपर्क करे।सारे काम को समय सारणी बना कर अंजाम दे। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की यदि कही पन्ना प्रमुख पोर्टल नही चढ़े है तो उनको पोर्टल पर चढ़ाए।बूथ समिति को पोर्टल पर अपलोड करवाए।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की विस्तारक को पन्ना प्रमुख बनाते हुए बूथ का  सामाजिक अध्ययन भी करना है।।
डा अर्चना गुप्ता ने कहा की विस्तारक पूरे जोश के साथ अपना कार्य निष्पादित करे क्योंकि मोदी के नेतृत्व में भारत ने पूरे विश्व में अपनी प्रतिष्ठा बढाई है।मुख्य मंत्री मनोहर लाल ने ईमानदारी के साथ विकास करके विकास के नए आयाम।बनाए है।भरष्टाचार की नकेल डाली है ।
पूरे उत्साह से लोगो को सरकार के कामों तथा नीतियों से अवगत कराए। बैठक की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा ने की। इस अवसर मुख्य रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री फनींद्र नाथ शर्मा,करनाल जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा,पानीपत जिला प्रभारी संदीप जोशी,करनाल जिला प्रभारी दीपक शर्मा,गजेंद्र सलूजा, कुलदीप कौशिक,मेघ राज गुप्ता,संजय छोकर,सुलेख डिड वाडा, निर्मला बैरागी,विनोद छोकर, कृष्ण छोकर,रविंद्र भाटिया,राजबीर शर्मा,सुनील गोयल ,ईश कुमार राणा, डा अशोक मौजूद  रहे।

Comments