Sunday, June 28, 2026
Newspaper and Magzine


जिला न्यायिक परिसर में मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 26, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 26 जनवरी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-एवं-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत सुदेश कुमार शर्मा की उपस्थिति में न्यायिक परिसर में बड़े उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस  मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण मीनू के द्वारा किया गया। इस दिवस पर माननीय जिला एवं सत्र न्यायधीश ने झंडा फराया। इस अवसर पर सीजेएम महेन्द्र सिंह, बार एसोसिएशन के प्रधान अमित काद्ïियान व अन्य अधिवक्ता एवं कोर्ट स्टाफ मौजूद रहे। बच्चों के द्वारा बैंड एवं परेड व रंगोली के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बड़े जोश के साथ किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला एवं सत्र न्यायधीश सुदेश कुमार ने वहां आये हुए सभी अतिथियों को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी और कहा की यह दिन सभी के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। इस दिवस से हमें अपने देश के हित में कार्य करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। जिला एवं सत्र न्यायधीश सुदेश कुमार ने सभी विधार्थी प्रतिभागीयों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और उनके द्वारा किये गये प्रदर्शन की सरहाना की।

Comments