Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


निश्चित समय अवधि में नागरिकों की समस्याओं का समाधान शिविर में हो रहा समाधान: पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 29, 2025 Tags: , , , ,

-समाधान शिविर में पहुंची 77 समस्याएं, अधिकारी रूचि लेकर करें समाधान: एसडीएम

-पुलिस से संबंधित आने वाली समस्याओं को अधिकारी जल्द से जल्द करें समाधान: एसपी लोकेंद्र

BOL PANIPAT , 29 जनवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश के लोगों के मन में विशेष स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। जनता के प्रति उनका सकारात्मक दृष्टिकोण हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंचा रहा है। जनता समाधान शिविर में तत्काल हो रहे समस्याओं के समाधान को लेकर समाधान शिविर के प्रति लोगों की रूचि तेजी से बढ़ रही है। मुख्यमंत्री की प्रबल सोच के कारण ही लोग समाधान शिविर में आकर अपनी समस्याओं का प्रशासन के सहयोग से समाधान करवा रहे हैं।
    बुधवार को जिला सचिवालय में आयोजित जनता समाधान शिविर में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह और एसडीएम ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि अधिकारियों की जनता के साथ तारतम्य बैठा कर कार्य करने की शैली ने जनता की समाधान शिविर के प्रति रूचि को बढ़ा दिया है। यही कारण हैं की यहां पर लोग सवेरे ही समाधान शिविर में पहुंचना प्रारंभ कर देते हैं।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि समाधान शिविर में समयबद्ध तरीके से आम जन की समस्याओं का समाधान हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये की वे समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान को लेकर पहुंचने वाले लोगों की बात को सुने। जनता का हम पर विश्वास होना जरूरी है। उनकी उम्मीद पर खरा उतरने के लिए हमें कई चुनौतियों को पार करना है। कम से कम समय में उनके द्वारा जो भी समस्या रखी जाती है उनका समाधान करना है।
एसडीएम ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि समाधान शिविर जनता के लिए आयोजित किये जा रहे है। उनकी समस्याओं का समाधान करना ही हम सब की बड़ी जिम्मेदारी है। इस पर हम सब को खरा उतरना है। जिला परिषद की पूर्व सदस्य कुमारी रंजिता कौशिक ने एसडीएम से अनुरोध किया कि बलवान वासी पानीपत की आयु 72 वर्ष हो चुकी है। मुख्यालय से भी पेंशन बनवाने के निर्देश दिये जा चुके हैं लेकिन पेंशन का अभी तक उनको लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने चमराड़ा के शिलकराम , बलाना की भतेरी की पेंशन बनवाने व गवालड़ा के चूहड़ सिंह, केला मांडी का बीपीएल में नाम दर्ज करवाने का भी प्रशासन से अनुरोध किया। एसडीएम ने संबंधित विभाग को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
शिकायतकर्ता कमलेश वासी आजाद नगर ने एसडीएम से अनुरोध किया की उनके   राशन कार्ड में किसी अज्ञात व्यक्ति का नाम है जिसे हटाया जाये। एसडीएम ने तत्काल डीएफएससी कुमारी नीतू को जांच के निर्देश दिये। एक अन्य मामले में नेहा वासी नौल्था ने एसडीएम से दिव्यांग पेंशन बनवाने के लिए प्रार्थना की एसडीएम ने संबंधित विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये। एक अन्य प्रार्थी गुलशन कुमार वासी कलंदर चौंक ने एसडीएम से प्रापर्टी आईडी में नाम ठीक कराने का अनुरोध किया किया।
एक अन्य शिकायत कर्ता सुशील वासी धनसौली ने एसडीएम से अनुरोध किया कि मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर जो रिपोर्ट दर्ज की गई है उसको दुरुस्त किया जाने का अनुरोध किया। एसडीएम ने इस पर जांच के आदेश दिये। एक अन्य मामले में शकीना वासी डाडोला ने एसडीएम से अनुरोध किया की उनक मकान पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने इसपर प्रशासन से सहयोग की अपील की। इस मामले पर एसडीएम ने संबंधित विभाग को जांच के आदेश दिये। समाधान शिविर में निगम, पेंशन व क्रीड से जुड़ी अनेक समस्याएं आई इनका एसडीएम ने मौके पर समाधान किया।
इस मौके पर निगम संयुक्त कमिश्नर मनी त्यागी, डीटीओ हजारा सिंह, डीआरओ रणविजय सुल्तानिया,सीएमओ जयंत आहुजा, डीडीपीओ राजेश शर्मा,जिला रोजगार अधिकारी रितु चहल, डीएफएससी कुमारी नीतू, पब्लिक हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, वितीय विभाग की निरीक्षक मुकेश रानी, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, एसडीओ कृषि विभाग राधे श्याम, जिला पुलिस कंप्लेंट अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा, जोगेन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments