नेहरू युवा केंद्र पानीपत द्वारा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन.
BOL PANIPAT , 31 जनवरी। नेहरू युवा केंद्र माय भारत पानीपत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 30 व 31 जनवरी को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न खेल जैसे वॉलीबॉल, दौड़, लंबी कूद (पुरुषों के लिए) एंव खो-खो, लंबी कूद, दौड़ (महिलाओं के लिए) शिवाजी स्टेडियम मे आयोजित की गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद सुप्रसिद्ध समाजसेवी संदीप कुमार, कार्यकारी निर्देशक क्यू.पी.ए. तरुण लाहोट एवं बलराम कश्यप ने स्टेज से खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया।
केंद्र के कार्यालय कार्यकारी एनवाईसी सार्थक ने प्रतियोगिता में कोई स्थान ना प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को निराश न होकर अगली बार और कोशिश करने का संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी स्नेह लता ने बताया कि जिला स्तरीय विजेताओं को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा।

Comments