बाइक चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार. चोरी की 4 बाइक बरामद.
-बाइक चलाने का शौक पूरा करने के लिए एकाएक चार बाइक चुराई
BOL PANIPAT : 31 जनवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम ने बाइक चोरी करने वाले एक शातिर चोर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी से पूछताछ में बाइक चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी की पहचान विकास उर्फ बीरी निवासी पाजू खुर्द जीन्द के रूप में हुई।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म का एक युवक गंदा नाला सेक्टर 11/12 में स्पलेंडर बाइक पर घूम रहा है। युवक के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने उसने अपनी पहचान विकास उर्फ बीरी पुत्र चांदराम निवासी पाजू खुर्द जीन्द के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 3 नवंबर 2024 की रात इंडो फार्म में घर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में गौरव पुत्र बृज मोहन निवासी काबड़ी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक चोरी की तीन अन्य वारदतों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने चोरी की उक्त तीनों बाइक गंदा नाला सेक्टर 29 बाइपास पर सुनसान जगह पर खंडहर पड़े एक कोठड़े में छुपाकर खड़ी की हुई थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की उक्त तीनों बाइक बरामद की। इनमें आरोपी ने एक बाइक अगस्त 2023 में मतलौडा में सफीदों रोड पर भारत पेट्रोल पंप के पास स्थित चिकन कार्नर की दुकान से बाहर से चोरी की थी। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना मतलौडा में सुनील पुत्र बलिंद्र निवासी मतलौडा की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
बरामद चोरी की दो अन्य बाइक आरोपी ने नशे की हालत में चोरी की थी। बाइक के मालिक की पहचान न होने पर पुलिस ने दोनों बाइक को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत कब्जा पुलिस में लिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको बाइक चलाने का शौक है। और उसके पास खुद की बाइक नहीं है। शौक पूरा करने के लिए आरोपी एकाएक कर बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments