Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 अप्रैल 2024, गंगाराम कॉलोनी में यूपी के सहारनपुर के गंगोह गांव निवासी युरीद की चाकू घोपकर हत्या करने मामले में दूसरे आरोपी अंकित निवासी गंगाराम कॉलोनी को थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने गिरफ्तार किया।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक में तोसीफ पुत्र सलीम निवासी गंगोह सहारनपुर युपी ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा भाई युरीद टेक्सी ड्राइवर था। भाई युरीद की पानीपत निवासी एक शादीशुद महिला से बातचीत थी। महिला से मिलने के लिए 12 अप्रैल को युरिद सहारनपुर से पानीपत आया था। उसने युरीद को देर शाम फोन कर घर आने के लिए कहा तो उसने जल्द ही वापिस आने के लिए बोला था। रात करीब 1 बजे महिला ने युरीद के मोबाइल से फोन कर बताया युरीद की हालत गंभीर है। युरीद को इलाज के लिए असंध रोड पर एक नीजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसको जल्दी पानीपत आने के लिए कहा। कुछ देर बाद महिला ने दौबारा फोन किया और युरीद की मौत की सूचना दी।
वह परिवार के साथ पानीपत सिविल अस्पताल पहुंचा। जहा महिला ने उसको बताया युरीद उससे मिलने के लिए पानीपत गंगाराम कॉलोनी में कमरे पर आया था। पति अंकित ने उन दोनों को रसोई में देखकर गुस्सा किया। पति अंकित ने दोस्त राजीव को बुलाकर युरीद के साथ मारपीट की और रसोई से चाकू उठाकर युरीद की कमर में वार कर दिए। बाद में वे युरीद को असंध रोड पर एक नीजी अस्पताल में लेकर गए। जहा डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। बाद वे उसको जिला नागरिक अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। युरीद की शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में धारा 302, 120बी, 34 आईपीसी के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने आरोपियों के संभावित ठीकानों पर दंबिश देते हुए वारदात के महज 24 घंटे के दौरान ही आरोपी राजीव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी राजीव ने साथी आरोपी अंकित के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। आरोपी राजीव के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी अंकित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

पुलिस टीम ने मंगलवार को आरोपी अंकित को माननीय न्यायालय से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने साथी आरोपी राजीव के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को आरोपी अंकित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments