सट्टा खाईवाली करने तीन युवक गिरफ्तार. 3500 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 01 फरवरी 2025, थाना किला पुलिस टीम ने छोटूराम चौक के नजदीक शराब ठेके के पास सट्टा खाईवाली कर रहे तीन युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त कपड़ा, तीन गीटिया व 3500 रूपए की नगदी बरामद हुई है।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि थाना किला पुलिस की एक टीम शुक्रवार को गश्त करते हुए छोटू राम चौक के नजदीक शराब ठेके पास पहुंची तो टीम को सड़क किनारे तीन युवक सट्टा खाईवाली करते हुए दिखाई दिए। उनमें एक युवक जोर जोर से आवाज लगाकर कह रहा था कि 500 रूपए लगाओ लाल रंग आने पर 1 हजार रूपए कमाओ। दूसरा युवक गीटियों को पलट रहा था। तीसरा युवक उनकी सहायता कर रहा था। पुलिस टीम ने तीनों युवकों को काबू कर मौके से सट्टा खाईवाली में प्रयुक्त एक कपड़ा, तीन गीटियां व 3500 रूपए की नगदी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जगजीत निवासी कच्चा कैंप, अजय निवासी बत्तरा कॉलोनी व फैसल निवासी हाली कॉलोनी मस्जिद के रूप में बताई।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना किला में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments