Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


जरूरतमंदो को समाधान शिविर में अधिकारियों की निष्ठता का मिल रहा लाभ : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 4, 2025 Tags: , , , , ,

-समस्याओं का समाधान करना हमारी बड़ी डयूटी: एसपी लोकेन्द्र सिंह

-शिविर में पहुंची विभिन्न विभागों से जुड़ी 68 समस्याएं, उपायुक्त ने कहा हर समस्या का होगा समाधान

-समाधान शिविर में बिजली, पुलिस, पैंशन, क्रीड से जुड़ी समस्याएं पहुंची

BOL PANIPAT , 4 फरवरी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्ग दर्शन का लाभ प्रदेश के नागरिकों को जनता समाधान शिविर के माध्यम से प्रचुर मात्रा में मिल रहा है। जिले व उपमंडल स्तर पर आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर में रोजाना गांव व शहर के लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते है व अधिकारियों के सहयोग से समाधान करवाते है।
जिला सचिवालय में मंगलवार को समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने कहा कि अधिकारियों की निष्ठïता पर लोगों को अटूट विश्वास है। इसी विश्वास के तहत लोग दूर दराज से अपनी समस्याओं का निदान करवाने के लिए समाधान शिविर में पहुंचते है।
    उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविर उन लोगों को विशेष राहत प्रदान कर रहा है जो लोग समस्याओं से ग्रस्त थे व समाधान की तालाश में कार्यालयों के बार बार चक्कर लगा रहे थे उन लोगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह के कुशल मार्ग दर्शन का लाभ मिल रहा है। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर मेें आम तौर पर पैंशन विभाग से जुड़ी हुई समस्याएं आ रही है। इन समस्याओं का समाधान अधिकारी मौके पर करने का प्रयास करते है। इसमें एक व्यवस्था के तहत आम व्यक्ति की पैंशन संबंधी, फैमली आईडी संबंधी समस्याओं का समाधान मुख्य तौर पर किया जाता है।
        अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज यादव ने कहा कि एक ही छत के नीचे आम जन की समस्याओं  की सुनवाई सभी विभागों के अधिकारी 2 घंटे करते है व उनकी समस्याओं का निदान करते है। ये समाधान शिविर जनता के लिए किसी बूटी से कम नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को समय पर समाधान शिविर में पहुंचने के निर्देश दिए।
    एसपी लोकेन्द्र सिंह ने कहा कि समाधान करना हमारी बड़ी डयूटी है। जिस तरह के मामले समाधान शिविर में जनता द्वारा प्रस्तुत किये जाते है। उसमें अधिकारियों की बड़ी ताकत लगती है लेकिन समाधान निश्चित रूप से हो जाता है। जनता का समाधान शिविरों के प्रति बढ़ता आर्कषण सरकार के इस बड़े कार्यक्रम को सफल बना रहा है।
      समाधान शिविर में राजकमल वासी अशोक विहार ने उपायुक्त से प्रार्थना की कि वह मेट्रो रिक्शा चला कर अपनी जीविका चलाता है। उन्हें झूठी शिकायत में फसाकर उनकी मानसिक रूप से प्रताडऩा की जा रही है व उनकी मेट्रो रिक्शा भी जब्त कर ली गई है। उन्होंने प्रशासन से मेट्रो रिक्शा छुड़वाने  व न्याय की अपील की। उपायुक्त ने संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए।
    प्रार्थी सुमन ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि मृत्यु प्रमाण पत्र में उनके पति के पिता का नाम अभी तक चढ़ाया नहीं गया है। उपायुक्त ने सीएमसी को जांच के आदेश दिए व कार्य को तुरंत करवाने के निर्देश दिए। एक अन्य मामले में फिरोजा वासी वार्ड नम्बर 12 ने उपायुक्त से कहा कि मेरे पति का देहांत हो चुका है। मेरे पास कमाई का कोई ठोस जरिया नहीं है। मुझे विधवा पैंशन का अगर लाभ मिल जाएं तो मेरा जीवन सरल हो जाएंगा। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को पैंशन बनवाने की निर्देश दिए।
    एक अन्य प्रार्थी हेमा वासी धूप सिंह नगर ने उपायुक्त से अनुरोध किया कि मैं नियमित रूप से बिजली का बिल भरती आ रही हूं। मेरे बिजली के मीटर में खराबी के कारण मेरा बिल 17 हजार रूपये आया। हमने बिल ठीक करवाया उसका भुगतान भी किया। उसके बाद दोबारा बिजली का बिल 25 हजार रूपये आया। उन्होंनें कहा कि बार बार चक्कर लगाने के बावजूद भी उनका समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने बिल को ठीक करवाने का प्रशासन से अनुरोध किया। उपायुक्त ने बिजली विभाग के एसई को जांच के निर्देश दिए।
      इस मौके पर एडीसी डॉ.पंकज, एसडीएम ब्रह्मïप्रकाश, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीटीओ हजारा सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित पोरिया, कृषि विभाग के डीडीए डॉ. आत्मा राम गौदारा, एलडीएम राजकुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता सावित पानू, पशु पालन विभाग के एसडीओ श्रीभगवान, डीडीपीओ राजेश शर्मा, महिला बाल विकास विभाग अधिकारी रीतू राठी, पंचायत विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, आयुष विभाग के डॉ. संजय राजपाल, आरओ प्रदूषण बोर्ड भूपेन्द्र चहल, जीएसटी विभाग से अनिल, रैडक्रस सोसायटी सचिव गौरव राम करण, जिला पुलिस कैप्लेड अधिकारी सुरेश, संजीव शर्मा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments