Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक लेकर सुरक्षा के मानकों की पूर्ण रूप से पालना करने के दिए निर्देश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 21, 2025 Tags: , , , , ,

साइबर ठगी के मामलों पर अंकुश लगाने में बैंककर्मी पुलिस की साइबर सैल के साथ समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते है: डीएसपी सतीश वत्स

BOL PANIPAT : 21 फरवरी 2025, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने शुक्रवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में जिला के सभी बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। और साइबर ठगी पर अंकुश लगाने के लिए बैंक कर्मियों और पुलिस कर्मियों के बीच समन्वय स्थापित करके काम करने पर जोर दिया।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने बैठक के दौरान बैंक व एटीएम परिसर व कैश वैन पर किये सुरक्षा के इंतजामों की समीक्षा की और कहा कि बैंक परिसर में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण नंबरों की सूची लगवाएं। इसके साथ ही हाई रेज्यूलेश के कैमरे लगे हो व इसमें ज्यादा से ज्यादा दिनों की रिकार्डिंग सेव रहे। जिससे फुटेज साफ आ सके ताकि गड़बड़ी करने वाले आरोपी को पकड़ा जा सकें।
बैंक अधिकारी स्वयं व बैंक के गार्ड बारे जानकारी नजदीकी थाने में अवश्य दें ताकि जरूरत के समय आपस में संपर्क हो सके। इसके अलावा बैंकों में सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच अवश्य करवाएं। कैंश को लाने ले जाने में सुरक्षा के सभी मानकों की पालना करें। ज्यादा कैश देने पर पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित करें ताकि सुरक्षा व्यवस्था समय पर उपलब्ध करवाई जा सके। निर्धारित किये समय अनुसार ही एटीएम मशीन में कैश लोड करें।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि बैंकों का अलार्म सिस्टम दुरूस्त हो व जहां कैश रखा जाता है, वहां सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध हो। एटीएम मे सुरक्षा गार्ड के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के सेंसर भी लगे हो। गार्ड को समय समय पर निर्देश दे की वह बैंक में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर निगरानी रखें। अगर कोई व्यक्ति बिना कारण के बैंक में या आसपास अगर नजर आता है तो तुरंत इस बारे पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर सूचना दें जो बिना देरी के मौके पर पहुचेंगी।
जिला पुलिस पूरी तरह से उनकी सुरक्षा को लेकर कृतसंकल्प है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस द्वारा पुलिस टीमों को बैंक व एटीएम बूथ के आसपास विशेष रूप से गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

साइबर ठगी पर अंकुश लगाने को लेकर बैंक और पुलिस के बीच समन्यय बनाने पर जोर दिया

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने कहा कि साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहा है। साइबर अपराधी ठगी की वारदातों में फर्जी खातों का प्रयोग कर रहें है। साइबर क्राइम के मामलों में पुलिस द्वारा मांगी जाने वाली डिटेल तत्काल उपलब्ध कराई जाए। पैसा होल्ड, अनहोल्ड करने संबंधी बैंक की कार्रवाई तेजी से करें। साथ ही बैंकों में ठगों के खातों की होल्ड राशि को पीड़ित के खाते में बिना किसी जटिल प्रक्रिया के आसानी से वापिस किया जाए। जिससे पीड़ित को राहत मिल सके। बैंक कर्मी पुलिस के साइबर सेल के बीच समन्वय स्थापित करके काम करें। बैठक में मौजूद बैंको के अधिकारियों ने पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने का आश्वासन दिया।

Comments