सौरभ ने दयाल सिंह कॉलेज में पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : दयाल सिंह कॉलेज करनाल एवं गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट में आयोजित प्रतियोगिताओं में आई. बी. महाविद्यालय के छात्र सौरभ ने दयाल सिंह कॉलेज में पोस्टर मेकिंग में प्रथम स्थान एवं छात्र नितिन वर्मा व सुमित आनंद ने गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया | प्रबंधन समिति ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में केवल किताबी ज्ञान ही काफी नहीं है, बल्कि सम्पूर्ण विकास के लिए विद्यार्थियों को सभी प्रकार की प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहिए | प्रतिस्पर्धा मनुष्य को आगे बढ़ने, औरो से कुछ अलग करने का लक्ष्य प्राप्त करने एवं स्वयं का मूल्यांकन करने के लिए आवश्यक है | यह छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित तो करती ही है साथ ही उसमे सफलता प्राप्त करने का जज्बा भी प्राप्त करती है | विजेता छात्र सौरभ को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया | गुरु तेग बहादुर एजुकेशनल ट्रस्ट ने छात्र नितिन व सुमित आनंद को स्मृति चिन्ह के साथ-साथ 1000/-, 1000/- रुपये दिए | इस अवसर पर डॉ. निधान सिंह, प्रो. पवन, डॉ. सुनीता ढांडा, डॉ. निधि, डॉ. अंजलि, प्रो. खुशबू, प्रो. रूहानी एवं प्रो. अंजलि गुप्ता मौजूद रहे |

Comments