ऑनलाइन LOGO डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : आईबी स्नातकोतर महाविद्यालय के बी.सी.ए. द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन LOGO डिजाईन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | लोगो (Logo) टेक्स्ट, इमेज, कलर से मिलकर बना एक Symbol होता है जो आपकी ब्रांड की पहचान बताता है। यह Text और Image से मिलकर बना होता है। इससे ग्राहकों को यह पता चलता है की वह ब्रांड क्या काम करती है। अगर आप Blogging करते है तो आपको भी अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा Logo बनाना चाहिए।
प्रतियोगिता में 30 विद्यार्थीओ ने भाग लिया। विद्यार्थियों के कुशल प्रयासों की प्रशंसा करते हुए प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने कहा की इस प्रकार की गतिविधियों से विद्यार्थीओ का आत्म विश्वास एवं उत्साह बढ़ता है | कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डॉ. विक्रम कुमार ने कहा की LOGO डिजाईन वस्तुतः एक ग्राफिक मार्क, चिह्न, या प्रतीक होता है जिसे सार्वजनिक मान्यता या अलग पहचान के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह एक अमूर्त चित्र या आलंकारिक डिजाइन या जिसे यह प्रतिनिधित्व करता है उसका नाम हो सकता है जो logo के रूप में होता है और उन्होंने ये भी बताया कि LOGO डिजाइनिंग एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें आपके पास डिग्री का होना ज़रूरी नहीं है| इस तरह के कार्य क्रम विद्यार्थीओ का हौसला बढ़ाते है और उनमे रचनात्मक शक्ति का विकास होता है |
प्रतियोगिता का आयोजन प्रो. रितु भारद्वाज द्वारा किया गया.| इस प्रतियोगिता में डॉ. रंजू ने निर्णायक की भूमिका निभाई | प्रतियोगिता में रोहित ने प्रथम, नीतिका ने द्वितीय स्थान और दिनेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।

Comments