मंडल आयुक्त ने सीएम विंडो जन संवाद और जनता समाधान शिविर के निस्तारण की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ली जानकारी
-उपायुक्त ने मंडल आयुक्त को अपडेट दिया
BOL PANIPAT , 23 अप्रैल। करनाल मंडल आयुक्त राजीव रतन ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जन संवाद, समाधान शिविर व सीएम विंडो पर दर्ज आम आदमी की समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त से अपडेट लिया।
उपायुक्त ने मंडल आयुक्त को आश्वासन दिया कि सीएम विंडो जन संवाद और समाधान शिविर में आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बाद में अधिकारियों के साथ बैठक की और समाधान शिविर में वह जन संवाद की और सीएम विंडो की पेंडिंग समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने की निर्देश दिए।
इस मौके पर नगराधीश टीनू पोसवाल, डीआरओ रणविजय सिंह सुल्तानिया, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीएसपी सतीश वत्स,डिप्टी सीईओ कंचन लता आदि मौजूद रहे।

Comments