चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 01 मई 2025, थाना शहर कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना शहर पुलिस टीम ने चेक बाउंस के मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी जितेंद्र निवासी एकता विहार कॉलोनी को बुधवार को गिरफ्तार किया।
कार्यकारी प्रभारी सब इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि चेक बाउंस के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी जितेंद्र को बीते अप्रैल महीने में पानीपत माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में बीएनएस की धारा 209 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने वीरवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments