Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की गाड़ी खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी को रोहतक से गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 10, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 10 दिसम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने चोरी की गाड़ी खरीदने वाले फरार चल रहे आरोपी कबाड़ी को रोहतक में जीन्द बाईपास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जयपाल उर्फ जैला निवासी गढ़ी मौहल्ला रोहतक के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने बीते नवम्बर महिने में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड करते हुए गिरोह के तीन आरोपी अंकित निवासी किशनपुरा पानीपत, अमरजीत निवासी टोहाना फतेहाबाद व पवन उर्फ काला निवासी महाबीर कॉलोनी सोनीपत को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों से जिला की ईक्को व बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की चार वारदातों का खुलासा हुआ था। वारदातों बारे थाना तहसील कैंप, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमें दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में चोरीशुदा तीन गाड़िया कैथल निवासी कबाड़ी गौरव को व सौदापुर से चोरी की पिकअप गाड़ी रोहतक निवासी कबाड़ी जयपाल को बेचने बारे स्वीकारा था। पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी कबाड़ी गौरव को कैथल से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी गौरव ने तीनों आरोपियों से चोरी की तीन गाड़ी खरीदने बारे स्वीकारा था। पुलिस ने चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी जयपाल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने रविवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर आरोपी जयपाल को रोहतक में जीन्द बाईपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीनों आरोपियों से चोरीशुदा एक पिकअप गाड़ी खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने चोरीशुदा पिकअप गाड़ी को काटकर राह चलते कबाड़ियों को 2 लाख रूपए में बेचकर 1.50 लाख रूपए पवन उर्फ काला को दे दिए थे। उसके हिस्से में 50 हजार रूपए आए थे जिसको उसने खाने पीने में खर्च दिया। पुलिस ने आरोपी जयपाल उर्फ जैला के कब्जे से एक मास्टर चाबी बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपियों ने 27 सितम्बर की रात गांव सौधापुर से एक बोलेरो पिकअप गाड़ी चोरी की थी। चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रमेश पुत्र सुनेहरा निवासी सौंधापुर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

Comments